खंडवा-देड़तलाई हाइवे पर आधे घंटे तक तड़पता रहा घायल युवक, न एम्बुलेंस आई न पुलिस
सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में 108 एम्बुलेंस सेवा की एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। रविवार दोपहर खंडवा-देड़तलाई ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 03:58:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 03:58:23 PM (IST)
घायल युवक को खकनार स्वास्थ्य केंद्र ले जाते एम्बुलेंस कर्मी।HighLights
- बुरहानपुर में 108 एम्बुलेंस और पुलिस की बड़ी लापरवाही
- हाईवे पर तड़पता रहा घायल, 30 मिनट तक नहीं मिली मदद
- बुरहानपुर में घायल को नहीं मिला 'गोल्डन ऑवर' में इलाज
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर/शेखपुरा। सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में 108 एम्बुलेंस सेवा की एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। रविवार दोपहर खंडवा-देड़तलाई हाइवे के दाहिंदा गांव के पास एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी, लेकिन आधे घंटे तक दोनों नहीं पहुंचे। जबकि देड़तलाई पुलिस चौकी घटना स्थल से महज छह किमी दूर है।
आधे घंटे बाद मिली मदद, काफी खून बह चुका था
करीब तीस मिनट बाद पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची, तब जाकर युवक को खकना स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताया जाता है कि इस बीच घायल का काफी खून बह चुका था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गुलाब बाबा मंदिर के पास अचानक बाइक सवार रामेश्वर पाटिल (38 वर्ष) का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरा था। जिससे उसके सिर व हाथ, पैर में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों ने ही उसे उठा कर सड़क किनारे लिटाया था।
यह भी पढ़ें- आधार अपडेट के लिए भोपाल शहर में 35+ सेंटर सक्रिय, जानें पूरी लिस्ट
राहवीर योजना के प्रचार और जमीनी हकीकत में अंतर
उल्लेखनीय है कि पुलिस बीते कुछ समय से जोर-शोर से राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार कर रही है। जिसमें आम नागरिकों को बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाएं। इसके लिए सरकार नकद पुरस्कार भी देगी। आम नागरिकों को मदद का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का यह रवैया आम नागरिकों को सही संदेश नहीं दे रहा है।