Burhanpur News: कर्नाटक ले जाकर बंधुआ मजदूरी कराने वाला बाला साहेब गिरफ्तार
12 फरवरी 2024 को साईंखेड़ा निवासी नवल सिंग भील ने शिकायत की थी कि रिश्तेदार मालू पचावा निवासी मलगांव के कहने पर वे गन्ना कटाई के लिए अपनी पत्नी, बच्चो ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 08:18:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 08:24:52 PM (IST)
नेपानगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपित बाला साहेब।HighLights
- दो साल से चल रहा था फरार, दस हजार रुपये इनाम था घोषित, अब धराया गया।
- सभी ने दो माह तक काम किया। जब उन्होंने मजदूरी मांगी तो आरोपित ने नहीं दी।
- वह केवल खाने का सामान देता था। उसने सबके मोबाइल भी छीन कर रख लिए थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। जिले के साईंखेड़ा गांव के 32 लोगों को कर्नाटक ले जाकर बंधुआ मजदूरी कराने वाले महाराष्ट्र के सोनीमुहा थाना धारूर जिला बीड़ निवासी बाला साहेब तोंडे को आखिरकार नेपानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दो साल से फरार चल रहा था।
उसकी गिरफ्तारी पर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गत दिवस साइबर सेल की मदद से आरोपित की लोकेशन बादामी कर्नाटक पता चलने पर टीम गठित कर एएसआई सुनील दुबे के नेतृत्व में टीम रवाना की गई। टीम ने देवर हिप्परपुर जिला बीजापुर कर्नाटक से आरोपित को दबोच लिया।
इस तरह ले गया था मजदूर
थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि 12 फरवरी 2024 को साईंखेड़ा निवासी नवल सिंग भील ने शिकायत की थी कि रिश्तेदार मालू पचावा निवासी मलगांव के कहने पर वे गन्ना कटाई के लिए अपनी पत्नी, बच्चों व गांव के 32 लोगों के साथ महाराष्ट्र गया था। वहां से बाला साहेब सभी को एक ट्रक में कुलगिरी कर्नाटक ले गया।
सभी ने दो माह तक काम किया। जब उन्होंने मजदूरी मांगी तो आरोपित ने नहीं दी। वह केवल खाने का सामान ही देता था। उसने सभी के मोबाइल भी छीन कर रख लिए थे।
इसके कारण वे अपने घर वालों से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। उन्हें कमरे में बंद करके मारपीट भी की जाती थी। इसके अलावा छह मजदूरों से 90 हजार रुपये भी अपने खाते में डलवा लिए थे।
छिंदवाड़ा के दमुआ में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
किसी तरह नवल सिंह वहां से भाग कर एक फरवरी का गांव पहुंचा और आपबीती बताई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कई बार बाला साहेब को पकड़ने दबिश दी, लेकिन वह हर बार भाग जाता था।
इस बार पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई सुनील दुबे, आरक्षक मनमोहन, साइबर सेली के दुर्गेश पटेल, सतपाल, ललित चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।