ATM से 8000 निकाले तो निकला 100 और 500 का नकली नोट, 900 का लगा फटका, बुरहानपुर के बैंक में मची खलबली
बुरहानपुर जिले में एटीएम से पांच सौ का नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी जानकारी बैंक को दी है और मामले की जांच की मांग की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 10:38:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 10:38:02 PM (IST)
पशु चिकित्सा कर्मचारी के साथ हुई धोखाधड़ी।HighLights
- बुरहानपुर में ATM से निकला 500 का नकली नोट
- 8000 रुपये निकालने पर लगा 900 का फटका
- पशु चिकित्सा कर्मचारी के साथ हुई ATM धोखाधड़ी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में एटीएम से पांच सौ का नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी जानकारी बैंक को दी है और मामले की जांच की मांग की है। दरअसल पशु चिकित्सा विभाग में अकाउंटेंट विशाल यादव राजस्थानी भवन के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे।
रुपये निकालने पर हुआ नुकसान
उन्होंने एटीएम मशीन से 8000 रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद जब उन्होंने नोटों की गिनती की तो कुल 16 नोट निकले। लेकिन जब नोटों को ध्यान से देखा तो 16 में से 15 नोट 500 के थे और उनमें से एक 100 रुपये का था, जबकि एक 500 रुपये का नोट नकली नजर आया। इस तरह 8000 रुपये निकालने पर करीब 900 रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है, इसकी जानकारी खुद विशाल यादव ने दी है।