बुरहानपुर में बीजेपी पार्षद के बेटे ने किया लव जिहाद, फोटो वायरल कर धर्मांतरण का दबाव
सोशल मीडिया के माध्यम से कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ कुछ तस्वीरें खींचीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उ ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 04:34:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 04:38:50 PM (IST)
बुरहानपुर में सामने आया लव जिहाद का मामला।HighLights
- धमकी देकर बनाया निकाह, मतांतरण का दबाव
- शाहपुर में सामने आया लव जिहाद का मामला
- भाजपा पार्षद शेख साकिर का पुत्र है आरोपित
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित शेख अरशद ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ कुछ तस्वीरें खींचीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उस पर मतांतरण व निकाह करने का दबाव बनाने लगा।
करीब एक साल से परेशान किशोरी ने परेशान होकर यह बात स्वजन को बताई। मंगलवार शाम स्वजन के साथ थाने पहुंच कर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, एससी एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
आरोपित फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि आरोपित अरशत नगर परिषद शाहपुर के भाजपा पार्षद शेख साकिर का पुत्र है।
कई जगह ले गया था घुमाने
- छात्रा ने शिकायत में बताया कि अप्रैल 2025 में अरशद ने स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। पहले सामान्य बातचीत हुई।
- करीब एक सप्ताह बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर भी कनेक्ट किया और फिर नियमित चैटिंग शुरू हो गई। जुलाई में दोनों की पहली मुलाकात बुरहानपुर के एक रेस्टोरेंट में हुई।
- कई बार अलग-अलग स्थानों पर ले गया। छात्रा का आरोप है कि युवक उसे कैफे में बुलाता था और असीरगढ़ व ठाटर खामला भी घुमाने ले गया था। गले में हाथ डाल कर सेल्फी भी निकाली थी।
- इस दौरान उसने अवैध संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाया था। पुलिस आरोपित की चैटिंग खंगाल रही है। इस घटना के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है।