• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

बुरहानपुर में बारिश की दो दिन से चल रही झड़ी के बाद ताप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा

जिले में बीते दो दिन से बरसात की झड़ी लगी हुई है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई वर्षा शनिवार को भी जारी रही। ऊपरी हिस्सों में भी हुई वर्षा के कारण ताप्ती न...और पढ़ें

By Sandeep ParohaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 12:59:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 12:59:45 PM (IST)
बुरहानपुर में बारिश की दो दिन से चल रही झड़ी के बाद ताप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा
जलस्तर बढ़ने से ढूबे ताप्ती के राजघाट स्थित मंदिर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. दो दिन से लगी है झड़ी, प्रशासन ने घाटों व पुलों पर बढ़ाई सुरक्षा
  2. ऊपरी हिस्सों में भी हुई वर्षा के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है
  3. शनिवार शाम तक जलस्तर खतरे के निशान यानी 220 मीटर के पास पहुंच गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। जिले में बीते दो दिन से बरसात की झड़ी लगी हुई है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई वर्षा शनिवार को भी जारी रही। ऊपरी हिस्सों में भी हुई वर्षा के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक जलस्तर खतरे के निशान यानी 220 मीटर के पास पहुंच गया था।

जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि रात तक यह पानी और बढ़ सकता है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने घाटों और पुलियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। ताप्ती के राजघाट में पुलिस और गोताखोरों की टीम तैनात की गई है, जो लोगों को नदी में उतरने से रोक रही है।


अब तक 130 मिमी वर्षा हुई

शुक्रवार और शनिवार को मिला कर जिले में 130 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। बीते चौबीस घंटे में बुरहानपुर में 60 मिमी, नेपानगर में 20 और धूलकोट में 36 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। एक जून से अब तक औसत 220 मिमी वर्षा हो चुकी है। खकनार और धूलकोट क्षेत्र की कई छोटी पुलियां पहाड़ों से उतरे पानी के कारण बाढ़ में डूब गई हैं। वहां भी एहतियात के तौर पर कोटवार और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीणों को पुलिया पार नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

हाईवे पर और गहरे हुए गड्ढे

तेज वर्षा के कारण इंदौर इच्छापुर हाइवे की स्थिति और खराब हो गई है। शनवारा से गणपति थाने के बीच खराब सड़क पर हुए गड्ढे और बड़े हो गए हैं। जिनसे वाहनों के पलटने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय व्यापारियों ने इन गड्ढों में टायर व अन्य सामग्री डाल कर वाहन चालकों को आगह किया है। ज्ञात हो कि नईदुनिया ने पहले ही प्रशासन को इस संबंध में चेताया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पर्यटक बुरहानपुर में जैनाबाद तट से भी देख सकेंगे ताप्ती नदी की लहरें व खूबसूरत नजारे