पता लगा लिया था महिला रोज सुबह मंदिर जाती है, चंद मिनट में पायल, सोने की अंगूठी, बाली और टॉप्स चोरी
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने 12 जुलाई को सुंदर नगर में चोरी के अलावा 17 जून की रात सुरेश रोचलानी की एसएस ट्रेडर्स दुकान से भी 15 हजार रुपये चोरी करने क...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 05:58:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 06:02:55 PM (IST)
चोरी की घटना का राजफाश करते सीएसपी गौरव पाटिल व अन्य।HighLights
- महिला के घर चोरी करने वालों ने उगलीएक और चोरी की घटना।
- शिकारपुरा थाना पुलिस ने किया राजफाश, एक आरोपित नाबालिग।
- चोरी की घटना का राजफाश करते सीएसपी गौरव पाटिल व अन्य।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। सुंदर नगर निवासी एक महिला के घर में हुई करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी का शिकारपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को राजफाश कर दिया।
इस मामले में शाही मस्जिद शिकारपुरा के पास रहने वाले वाजिद हुसैन उर्फ भज्जू उर्फ टर्बो के साथ रमेश उर्फ राम्या हरणे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने 12 जुलाई को सुंदर नगर में चोरी के अलावा 17 जून की रात सुरेश रोचलानी की एसएस ट्रेडर्स दुकान से भी 15 हजार रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की है।
सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी आशुतोष बागरी ने उनके नेतृत्व में विशेष दल गठित किया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
चंद पल में की थी वारदात
- आरोपित टर्बो ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहले संबंधित क्षेत्र की रेकी करता था और इसके बाद वारदात को अंजाम देता था।
- उसने रेकी कर पता लगा लिया था कि महिला रोजाना सुबह मंदिर जाती है। इसी दौरान वे ताला तोड़ कर घर में घुसे और आलमारी में रखी चार पायल, दो सोने की अंगूटी, कान के टाप्स, दो सोने की बाली आदि चोरी कर लिए थे।
यह घटना महज चंद मिनट के अंदर अंजाम दी गई थी। पुलिस ने चोरी किए गए सारे आभूषण बरामद कर लिए हैं।
आरोपितों ने बताया कि इससे पहले जून में एसएस ट्रेडर्स की पीछे की दीवार तोड़ कर अंदर घुसे थे और गल्ले में रखे पंद्रह हजार लेकर फरार हो गए थे।
थाना प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया कि आरोपितों से अन्य चोरियों के विशय में भी पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में उनके साथ एएसआई देवेन्द्र पाटिल, संजीव पगारे, प्रधान आरक्षक विजय बड़कारे, सादाब खान, आरक्षक विनोद परिहार, धनराज आदि शामिल थे।