• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

दोस्तों के साथ शराब पार्टी और सुबह मिली सिर कुचली लाश, बुरहानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या

शाहपुर थाना क्षेत्र के बोरसल गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई।

By Sandeep ParohaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 05:00:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 05:00:56 PM (IST)
दोस्तों के साथ शराब पार्टी और सुबह मिली सिर कुचली लाश, बुरहानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या
बुरहानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या

HighLights

  1. बोरसल गांव में युवक की हत्या, सिर पर डंडे से किए गए वार
  2. हत्या से पहले दोस्तों के साथ खेत पर हुई थी शराब पार्टी
  3. पुलिस ने जांच शुरू की, पार्टी में शामिल युवकों से पूछताछ जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के बोरसल गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार युवक के सिर पर डंडे से हमला किया गया, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी।

युवकों से पूछताछ शुरू

पुलिस ने मृतक की पहचान बोरसल निवासी नितिन पुत्र देवीदास तड़े के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात नितिन ने खेत के पास बनी एक टपरी में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। घटना के बाद पुलिस ने पार्टी में शामिल रहे युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।


पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में शामिल संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बैतूल में खेलते-खेलते दो इंच लंबी कील निगल गया 8 साल का मासूम, भोपाल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज