छतरपुर में सनसनी: किसान को मारी गोली, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर लगा आरोप
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों पुलिस मदद से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 03:59:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 04:00:07 PM (IST)
वह किसान जिसके गोली लगी। नईदुनियाHighLights
- जमीन बेचने का था दबाव
- जिला अस्पताल में भर्ती घायल किसान
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार को गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी है। शालिग्राम के द्वारा जमीन बेचने का दवाब बनाया जा रहा था। जब विरोध किया तो गोली मार दी। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जमीन न देने पर मिलती है धमकी
घायल मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों पुलिस मदद से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी आदित्य पटले ने बताया कि घायल किसान को गोली लगी है या कुछ ओर घटना है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। घायल किसान में शालिग्राम द्वारा गोली मारने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि शालिग्राम पहले भी मारपीट जैसी घटनाओं को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अब पुलिस जांच में ही घटना की हकीकत सामने आ सकेगी।