छतरपुर में ₹50 की मजदूरी के विवाद पर मजदूर की मौत, जहरीला पदार्थ पिलाने और मारपीट का आरोप
आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर स्वजन ने तहसील चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम को देख पुलिस ने मामले कार्रवाई करने का आस्वासन देकर जाम खलवाया।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 10:47:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 11:11:00 AM (IST)
स्वजन ने जाम लगाकर की कार्रवाई की मांग। नईदुनियाHighLights
- 50 रुपये की मजदूरी के विवाद में मारपीट
- राजीनामा न करने पर जबरन जहर पिलाने का आरोप
- परिजनों ने तहसील चौराहे पर लगाया लंबा जाम
नईदुनिया न्यूज, छतरपुर (नौगांव)। मजदूरी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद धर्मपाल अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 18, नौगांव की छतरपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने जीतेन्द्र उर्फ जीतू साहू और उसके माता-पिता पर मारपीट करने, राजीनामे का दबाव बनाने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है।
आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर स्वजन ने तहसील चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम को देख पुलिस ने मामले कार्रवाई करने का आस्वासन देकर जाम खलवाया।
आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर स्वजन ने तहसील चौराहे पर जाम लगा दिया। नईदुनिया
पति ने जीतेन्द्र से मजदूरी के मांगे थे 50 रुपये, मिले 30 रुपये
पत्नी के अनुसार धर्मपाल ने जीतेन्द्र से मजदूरी के 50 रुपये मांगे थे, जिसमें 30 रुपये दिए गए थे। इसी बात पर 22 अक्टूबर को जीतेन्द्र, उसके पिता गौरीशंकर साहू और मां ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की थी। धर्मपाल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।
धर्मपाल की उपचार के दौरान हो गई मौत
पत्नी ने आरोप लगाया कि 27 अक्टूबर को पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर धर्मपाल को दुकान पर बुलाकर मारपीट की गई और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया गया। स्वजन उन्हें नौगांव अस्पताल ले गए, जहां से छतरपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोपहर करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। मामले में एसडीओपी अमित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।