धमकी देकर नाबालिग को मिलने बुलाया, फिर दुष्कर्म कर खून से लथपथ हालत में छोड़ा; शादीशुदा है आरोपी
छतरपुर के गढ़ीमलहरा क्षेत्र में खेत में शौच गई नाबालिग छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया। बेहोश हालत में मिलने पर परिजन अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी को ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 08:41:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 09:02:05 AM (IST)
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला। (फाइल फोटो)HighLights
- एक गांव में नाबालिग छात्रा पर मंगलवार रात दुष्कर्म हुआ।
- आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को खेत में बुलाया।
- स्प्रे नाक पर छिड़ककर उसे बेहोश किया और दुष्कर्म कर भाग गया।
छतरपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा मंगलवार की रात खेत में गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर डाला। काफी समय बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी, तो परिजन उसे खोजने निकल पड़े। इस दौरान पीड़िता खून से लथपथ हालत में मिली, तो घबराकर सीधे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।
जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हुए। उसको खोजने लगे। इस दौरान वह खेत में खून से लथपथ बेहोश मिली। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, सिटी कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी, सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, मामले की सूचना पर गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश की है।
जान से मारने की धमकी देकर मिलने बुलाया
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर खेत में बुलाया। पहुंचने पर स्प्रे नाक पर छिड़क कर बेहोश कर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर छोड़कर भाग गया। आरोपी शादीशुदा है। पुलिस ने जानकारी मिलने पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।