• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर: घर लौट रहे दंपती पर स्कूटी सवारों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे; महिला के कपड़े में हुआ छेद

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुरा रोड की है। गनीमत रही कि फायरिंग में पति-पत्नी बाल-बाल बच गए। महिला के कपड़े में छेद होने से हमले की गंभीर...और पढ़ें

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 10:53:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 10:53:36 PM (IST)
छतरपुर: घर लौट रहे दंपती पर स्कूटी सवारों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे; महिला के कपड़े में हुआ छेद
घटना के बारे में बताती महिला। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. बाजार से लौटते समय सफेद स्कूटी से किया पीछा
  2. सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
  3. पुलिस ने खंगाली फुटेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। शहर में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाजार से घर लौट रहे एक दंपती को सफेद स्कूटी सवार युवकों ने कथित तौर पर पीछा कर गोली मारने की कोशिश की। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुरा रोड की है। गनीमत रही कि फायरिंग में पति-पत्नी बाल-बाल बच गए। महिला के कपड़े में छेद होने से हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुरा रोड निवासी तालिब सौदागर शनिवार रात अपनी पत्नी खुशनुमा सौदागर के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो युवकों ने कथित तौर पर उन पर कट्टे से फायर कर दिया। अचानक गोली चलने से दंपती घबरा गए और शोर मचाते हुए सुरक्षित स्थान की ओर भागे।


पीछे से आई गर्म चीज, कपड़े में हुआ छेद

खुशनुमा सौदागर के अनुसार गोली चलने के दौरान पीछे से कोई छर्रा या गर्म टुकड़ा उनके शरीर से टकराया, जिससे कपड़े में छेद हो गया। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सीसीटीवी में पीछा करते दिखे दो युवक

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित के अनुसार फुटेज में रात करीब 8:15 बजे सफेद स्कूटी पर सवार दो युवक उनका पीछा करते दिखाई दे रहे हैं।

तालिब सौदागर ने पुलिस को दिए बयान में अन्नी और टीपू करिया पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों से पुरानी रंजिश चल रही है और करीब आठ महीने पहले भी उनके साथ जानलेवा हमला हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में की थी।

पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज, पीड़ितों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। नामजद युवकों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की बात पुलिस ने कही है।