
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। अमरोनिया के जंगल में जिस व्यक्ति का शव मिला था उसकी हत्या की गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथी के साथ मिलकर की थी। गला दबाकर उसे मारा गया कहीं बच न जाए इसलिए उसकी गर्दन में पेचकस से घाव किए गए। पुलिस ने आरोपित पत्नी सहित प्रेमी व एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना बताई।
10 जुलाई को मनीराम रैकवार की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो अमरोनिया के जंगल में बगाई नाला में एक शव बरामद हुआ शव की पहचान मनीराम रैकवार के रूप में हुई। घटनास्थल से मिले भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना सटई में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस विवेचना के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की पत्नी शिवानी रैकवार का साथी अखलेश पटेल और सहयोगी भरत यादव ने मिलकर हत्या की है।
यह भी पढ़ें- सिवनी: केस रफा-दफा करने में 1500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था उप तहसील का लिपिक, लोकायुक्त ने पकड़ा
पुलिस ने आरोपितों में शामिल शिवानी रैकवार पत्नी मनीराम रैकवार, निवासी ग्राम सिगरामपुरा, अखलेश पटेल, पुत्र भगवानदास पटेल निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर, भरत यादव पुत्र नंदू यादव निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।