• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

हाथी से आशीर्वाद लेना और बिस्किट खिलाना पड़ा भारी, छिंदवाड़ा में बेकाबू होकर दो युवकों को पटककर किया घायल

एक व्यक्ति हाथी को बिस्किट खिलाने की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरा उसकी सूंड पकड़ने लगा। इससे हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने दोनों युवकों को उठाकर पटक...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 07:05:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 07:05:44 PM (IST)
हाथी से आशीर्वाद लेना और बिस्किट खिलाना पड़ा भारी, छिंदवाड़ा में बेकाबू होकर दो युवकों को पटककर किया घायल
छिंदवाड़ा में बेकाबू हाथी ने दो युवकों को पटककर किया घायल

HighLights

  1. चौरई में हाथी से आशीर्वाद लेना पड़ा महंगा, दो युवक हुए घायल
  2. बिस्किट खिलाने और सूंड पकड़ने की कोशिश के कारण भड़का हाथी
  3. घायल युवकों को इलाज के लिए चौरई स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। गुरुवार को चौरई कृषि उपज मंडी समिति के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक से जा रहे युवकों को हाथी से आशीर्वाद लेना महंगा पड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति हाथी को बिस्किट खिलाने की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरा उसकी सूंड पकड़ने लगा। इससे हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने दोनों युवकों को उठाकर पटक दिया। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।

महाकालेश्वर धाम की यात्रा पर निकले हाथी के पास पहुंचे थे युवक

जानकारी के अनुसार प्रदीप कहार पिता संतोष कहार (35) निवासी कोठे और उसका एक साथी राकेश यादव (25) बाइक से चौरई से गुरैया रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमरकंटक से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धाम की यात्रा पर निकले हाथी और उसके साथ चल रहे साधु-संतों से युवकों की मुलाकात हुई।


महावत बोले- मना करने के बाद भी काफी करीब चले गए थे दोनों

घटना के बाद हाथी के साथ चल रहे महावत दल के सदस्य राजू वासनिक और गणेश वासुदेव ने बताया कि उन्होंने पहले ही युवकों को हाथी से सुरक्षित दूरी बनाकर चलने की सलाह दी थी। इसके बाद भी हाथी के काफी करीब चले गए, जिसके कारण वह भड़क गया। घायलों को तत्काल चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों ने माना- महावतों की गलती नहीं, लोगों ने खुलेआम शराब बिक्री पर उठाए सवाल

अस्पताल में इलाज करा रहे युवकों ने भी कहा कि हाथी के साथ चल रहे लोगों की गलती नहीं थी, यह एक आकस्मिक दुर्घटना थी। घटना के तुरंत बाद हाथी के साथ चल रहे लोगों ने ही घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंडी समिति के सामने दुकानों में खुलेआम शराब बिकने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें- बरगी बांध का पानी घटते ही बाहर आया 40 साल पुराना इतिहास, 1986 में डूबी मोटर बोट फिर आई सामने, तस्वीरें वायरल