
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मोहखेड़ पुलिस ने अज्ञात हत्या के मामले का तीन दिन में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कमलेश पिता मेहताप की हत्या के मामले में उसके पिता मेहताप पिता रूपू राऊत (65) जाति पवार निवासी ग्राम कामठी थाना मोहखेड़ को गिरफ्तार किया है।
वारदात 28 सितंबर की है, रात 11 से 12 बजे के बीच मृतक कमलेश राऊत शराब पीकर आया और पैसा दो, कहकर झगड़ा विवाद कर गाली गलौच करने लगा। समझाने पर वो नहीं माना तो आरोपित पिता ने एक लकड़ी की पटिया से सिर में मार दिया। धकेलते हुये बेडरूम ले जाकर जोर से धक्का दे दिया, जिससे पलंग पेटी के सिराने में लगी एंगल लग जाने के कारण वो जमीन पर गिर गया। शरीर से कोई हलचल नहीं होने पर जमीन पर बिछे गद्दे पर लिटा दिया, फिर खेत चला गया। पिता ने लकड़ी की पटिया से सिर में मारकर हत्या करना स्वीकार किया ।
विशेष टीम के प्रभारी सुनील उइके द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा घटना के आस - पडोस के गवाहों से पता चला की घर के सदस्यों का आपस में ही झगडा विवाद होते रहता था, जो संदेही मेहताप (मृतक का पिता) से लगातार पूछताछ के दौरान संदेही ने जुर्म कबूल किया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर नगर निगम में करोड़ों का घोटाला! 2 करोड़ की स्वीपिंग मशीन पौने 10 करोड़ में खरीदी, कांग्रेस का बड़ा आरोप