• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

'तुम गंदगी करो और मैं तुम्हारा ...समेटने नहीं बैठा हूं', छिंदवाड़ा के सीईओ ने सचिव जी को फटकारा

छिंदवाड़ा की कुंडा पंचायत में विकास कार्यों की जांच के दौरान जनपद सीईओ ने अनियमितताओं पर सरपंच और सचिव को फटकार लगाई। घटना का वीडियो वायरल हो गया।

By Ashish MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 08:45:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 08:45:58 PM (IST)
'तुम गंदगी करो और मैं तुम्हारा ...समेटने नहीं बैठा हूं', छिंदवाड़ा के सीईओ ने सचिव जी को फटकारा
छिंदवाड़ा के सीईओ ने सचिव को फटकारा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच की गई।
  2. सीईओ ने सरपंच और सचिव को कड़ी फटकार लगाई।
  3. निर्देश नहीं मानने पर इस्तीफा देने की चेतावनी दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। चौरई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुंडा में विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के दौरान जनपद पंचायत सीईओ तरुण कुमार राहंगडाले का गुस्सा खुलकर सामने आया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत में मिली कथित खामियों पर सरपंच और पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई। सीईओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "तुम यहां गंदगी करो और मैं तुम्हारा ### समेटने नहीं बैठा हूं।" उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायतों के आधार पर पहुंची जांच टीम

बता दें कि ग्राम पंचायत कुंडा में लंबे समय से विकास कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जनपद पंचायत की ओर से जांच की गई।

सचिव और कर्मचारियों को लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सचिव और संबंधित पंचायत कर्मी को फटकार लगाते हुए साफ कहा कि या तो काम ठीक कर लो, नहीं तो अपना इस्तीफा लिखकर रख लो। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।

पहले भी दिए थे सुधार के निर्देश

जानकारी के मुताबिक, जनपद सीईओ इससे पहले भी कुंडा पंचायत पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में ढाल (स्लोप) सही रखने के निर्देश दिए थे, ताकि बारिश के दौरान पानी और गंदगी जमा न हो तथा सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे। अधिकारियों का कहना था कि तकनीकी मानकों का पालन करने से भविष्य में समस्या नहीं आएगी।


निर्देशों के बावजूद नहीं हुआ सुधार

बताया जा रहा है कि समझाइश के बावजूद ठेकेदार और पंचायत स्तर पर जिम्मेदार कर्मचारियों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। निर्माण कार्य में कथित लापरवाही जारी रही। मामला सामने आने और ग्रामीणों के विरोध के बाद जनपद सीईओ दोबारा मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

'मैं बार-बार गंदगी समेटने नहीं आऊंगा'

  • निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं को देखकर सीईओ तरुण कुमार राहंगडाले का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पंचायत सचिव और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है।
  • इसी दौरान उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि या तो काम ठीक करो या फिर अपना इस्तीफा लिखकर रख लो। मौके पर मौजूद लोगों के सामने उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही।

ग्रामीणों ने तालियां बजाकर किया समर्थन

  • सीईओ के सख्त तेवर देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। ऐसे में अधिकारियों का सख्त रुख देखकर लोगों ने संतोष जताया।

  • घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ठेकेदार, पंचायत सचिव और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ क्या विभागीय कार्रवाई होती है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच और तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया जारी है।
  • ये खबर भी पढ़ें- सीधी में सड़क बनी स्कूल की कक्षा, रास्ता बंद होने पर शिक्षकों का अनोखा विरोध, प्रशासन सख्त