• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा सुसाइड मामला: महिला की मौत के बाद उठ रहे कई सवाल, विशेषज्ञ बोले- दोनों हाथों से कैसे लिखी अपनी पीड़ा?

ससुराल में 13 साल तक प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता प्रीति वर्मा ने आत्महत्या करने से पहले मेहंदी से दोनों हाथ और पैरों पर अपनी पीड़ा ज...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 12:01:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 12:01:30 AM (IST)
छिंदवाड़ा सुसाइड मामला: महिला की मौत के बाद उठ रहे कई सवाल, विशेषज्ञ बोले- दोनों हाथों से कैसे लिखी अपनी पीड़ा?
छिंदवाड़ा में महिला की मौत के बाद उठ रहे कई सवाल।

HighLights

  1. छिंदवाड़ा में महिला की मौत के बाद उठ रहे कई सवाल
  2. घरेलू कलह के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम
  3. प्रीति वर्मा का घटना वाले दिन पति से हुआ था विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। ससुराल में 13 साल तक प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता प्रीति वर्मा ने आत्महत्या करने से पहले मेहंदी से दोनों हाथ और पैरों पर अपनी पीड़ा जगजाहिर की। इस पर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कोई दोनों हाथों से कैसे मेहंदी रचाकर अपनी बात लिख सकता है।

इस पर विशेषज्ञ का कहना है कि कागज पर दोनों हाथों से लिखने में कठिनाई होती है, लेकिन मेहंदी में बड़े अक्षर होने के कारण लिखा जा सकता है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के दिन प्रीति घर में अकेली थी। संभवतः उसने रात में मेहंदी लगाई और छुटाई।


12 वर्षीय बेटे की मौत के बाद गहराया पारिवारिक विवाद

मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के सोनाडोंगरी निवासी प्रीति वर्मा (32) की शादी करीब 13 वर्ष पहले छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के चन्हिया खुर्द निवासी किसान लखन वर्मा से हुई थी। पड़ोस में ही जेठ-जेठानी, सास-ससुर अलग-अलग घरों में रहते हैं।

पति लखन वर्मा ने बताया कि पांच महीने पहले ही उनके 12 साल के बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी। घरेलू मामले को लेकर शुक्रवार को दोनों का विवाद हुआ था। फिर लखन अपने काम से छिंदवाड़ा चला गया और रात में नहीं लौटा। प्रीति घर पर अकेली थी। संभवतः रात में ही उसने मेहंदी से सारी इबारत लिखी।

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

उसने 10 वर्षीय बेटी को शनिवार सुबह स्कूल भेजा। जब दोपहर में बेटी लौटी तो प्रीति बेहोश पड़ी थी। परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

छिंदवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की डायरी आगे की जांच के लिए चौरई थाने भेजी जा रही है। वहीं चौरई थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। वहीं मृतका की मां राजकुमारी जंघेला के अनुसार, बेटी ने होश आने पर बताया था कि उसके साथ ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिसके निशान पीठ पर मौजूद थे। उसे जबरन कीटनाशक पिलाया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में ₹99 लाख का स्कॉलरशिप घोटाला, 118 छात्रों के नाम पर खुले फर्जी बैंक खाते, आरोपियों से पूछताछ करेगी CBI

विशेषज्ञ की बात

लोकायुक्त पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी सतीश मिश्रा का कहना है कि सामान्य तौर पर दोनों हाथों से लिखना मुश्किल होता है। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट ही इस मामले में ज्यादा स्पष्ट कर सकते हैं कि महिला ने ही लिखा है या अन्य किसी ने। हालांकि मेहंदी के कोण से दोनों हाथों से बड़े अक्षर लिखना आसान हो सकता है। बाकी की स्थिति पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट होगी।