• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

एमपी में गोटमार मेले में 'खूनी परंपरा' फिर शुरू... सावरगांव-पांढुर्णा आमने-सामने,116 घायल; 700 जवान तैनात

पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार मेले के दौरान पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीणों के बीच जमकर पथराव हुआ।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 01:43:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 01:43:35 PM (IST)
एमपी में गोटमार मेले में 'खूनी परंपरा' फिर शुरू... सावरगांव-पांढुर्णा आमने-सामने,116 घायल; 700 जवान तैनात
गोटमार मेले में फिर बरसे पत्थर (AI Generated Image)

HighLights

  1. सुरक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मी तैनात किए
  2. CCTV और ड्रोन से हो रही निगरानी
  3. गुलेल पर प्रतिबंध, नागपुर रेफर की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार मेले का आयोजन हो रहा है। मेले के दौरान जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस भीषण पत्थरबाजी में दोपहर तक 116 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

मेडिकल कैंप में घायलों का इलाज जारी

घायलों को मेला स्थल पर बनाए गए प्राथमिक चिकित्सा शिविरों में तुरंत उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने गंभीर मरीजों को तुरंत नागपुर जैसे बड़े अस्पतालों में रेफर करने के लिए एंबुलेंस और डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की है।


700 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

गुलेल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

प्रशासन ने चोटों की गंभीरता को कम करने के लिए गुलेल के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि मेले में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।