• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

एमपी के छिंदवाड़ा में युवक को चोरी के शक में खंबे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दोनों युवक खंभे से बंधे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बेल्ट से मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश ...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 07:08:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 09:07:04 PM (IST)
एमपी के छिंदवाड़ा में युवक को चोरी के शक में खंबे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
घटना का वीडियो वायरल।

छिंदवाड़ा। जिले के चौरई में चोरी के शक में दो लोगों को बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। चौरई नगर के चंदनवाड़ा रोड स्थित एक कृषि केंद्र में काम करने वाले दो युवकों को चोरी के शक में खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। एसडीओपी भारती जाट का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों युवक चंदनवाड़ा रोड बस स्टैंड के पास स्थित त्रिमूर्ति ट्रेडर्स एवं कृषि केंद्र में काम करते थे। किसी सामान की चोरी का संदेह होने पर उन पर आरोप लगाया गया।


इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचाने के बजाय कथित तौर पर दोनों युवकों को मौके पर ही रोक लिया गया। आरोप है कि उन्हें खंभे से बांधकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दोनों युवक खंभे से बंधे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बेल्ट से मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करते दिखते हैं लेकिन उनके साथ लगातार मारपीट होती रहती है।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई देता है। वीडियो में वह कैमरे से बचने की कोशिश करता नजर आता है। साथ ही कुछ आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिनके आधार पर पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस मामले में पुलिस की ओर से जानकारी सामने आना बाकी है। पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि मारपीट किस परिस्थिति में हुई और इसमें किसकी क्या भूमिका रही। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।