• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा की राजनीति में नया मोड़, जैतपुर में लगे विधायक कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर, भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़ी बयानबाजी

छिंदवाड़ा के ग्राम जैतपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं।

By Ashish MishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 12:08:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 12:08:13 PM (IST)
छिंदवाड़ा की राजनीति में नया मोड़, जैतपुर में लगे विधायक कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर, भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़ी बयानबाजी
छिंदवाड़ा में लगे कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर

HighLights

  1. ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं को पोस्टर के जरिए उठाया
  2. भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू ने कमलनाथ पर निशाना साधा
  3. पेयजल संकट और अधूरी व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा के ग्राम जैतपुर में ग्रामीणों ने कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा गया है।

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू ने आरोप लगाया है कि छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन विधायक कमलनाथ जनता के बीच नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने पेयजल संकट, ग्रामीण इलाकों में अधूरी व्यवस्थाओं और बारिश की कमी से बढ़ रही परेशानियों को लेकर कमलनाथ पर सवाल उठाए हैं।


2 अप्रैल को हुआ था आखिरी दौरा

कमलनाथ आखिरी बार 2 अप्रैल को छिंदवाड़ा दौरे पर आए थे। इसके बाद उनकी क्षेत्र में सक्रियता को लेकर भाजपा लगातार सवाल उठा रही है।

छिंदवाड़ा की राजनीति में बढ़ी हलचल

लोकसभा चुनाव के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भाजपा जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय है, जबकि कांग्रेस अपने परंपरागत वोट बैंक को बनाए रखने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में जैतपुर में लगाए गए पोस्टरों को आगामी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।