डबरा में एक्सीडेंट में महिला समेत तीन की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
डबरा में रविवार को दो सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए। हादसों के बाद परिजनों ने चार घंटे तक चक्काजाम ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 08:56:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 08:56:43 AM (IST)
डबरा में रविवार को सड़क हादसों में दर्दनाक मौत। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- डबरा में दो अलग-अलग हादसों में तीन की मौत।
- सिमरिया टेकरी पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर।
- महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से घायल।
नईदुनिया न्यूज, डबरा। डबर में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
- पहला हादसा: डबरा में रविवार की सुबह 9 बजे के करीब सिमरिया टेकरी के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
- बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले के खड़ीचा गांव निवासी सुनील परिहार अपनी पत्नी सावित्री का उपचार कारकर ग्वालियर से बाइक से गांव की ओर लौट रहा था। सिमरिया टेकरी के किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील परिहार घायल हो गए हैं।
दूसरा हादसा: सुबह 9:15 बजे डबरा-पिछोर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि कुम्हर्रा गांव से एक बाइक पर सवार होकर सुभाष रजक, रामप्रकाश और मनीराम रजक पिछोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे सुभाष रजक और रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीराम रजक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों और गुस्साए परिजन ने डबरा-पिछोर रोड पर चक्काजाम कर दिया। उसके साथ ही शासन और प्रशासन से अंत्येष्टि के लिए एक लाख रुपये नकद और तीन-तीन लाख रुपये मृतकों के परिजन को दिए जाने की मांग की।
उसके साथ ही ग्रामीणों का कहना था कि पिछोर रोड पर जगह-जगह कैमरे लगाए जाएं और पुलिस चेकिंग प्वाइंट भी लगाया जाए। वहीं चार घंटे तक चले ट्रैफिक जाम को मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर खुलवाया।