• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में 120 मोडिफाइड साइलेंसर व 16 हूटर रोड रोलर से कुचले, एसपी बोलीं-नियम तोड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दमोह पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। मोडिफाइड साइलेंसर अवैध हूटर और प्...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 05:42:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 05:42:04 PM (IST)
दमोह में 120 मोडिफाइड साइलेंसर व 16 हूटर रोड रोलर से कुचले, एसपी बोलीं-नियम तोड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं
दमोह की व्हीआईपी रोड पर कार्रवाई करती यातायात पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. दो महीने से पुलिस चला रही थी अभियान
  2. दमोह पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा
  3. कार्रवाई देखने के लिए लोग किनारे जमा रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। यातायात पुलिस द्वारा दमोह शहर की व्हीआईपी रोड पर पुलिस ने जब्‍त किए। मोडिफाइड साइलेंसर प्रेशर हार्न और अवैध हूटर को रोड रोलर से कुचलकर गुरुवार की दोपहर नष्ट किया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे जमा हो गए थे।

पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई थी

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने इंदौर में यातायात विभाग में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहते हुए इस प्रकार की कार्रवाई करते हुए पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई थी। दमोह में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना के बाद उनके द्वारा इस प्रकार की पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सैकड़ो मोडिफाइड साइलेंसर सहित अन्य प्रतिबंधित उपकरणों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।


मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें

पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से अपील की है कि दो पहिया वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें और लाइट ना लगाये। इसके अलावा प्रेशर हार्न का इस्तेमाल भी नहीं किया जाए।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि यातायात पुलिस पिछले 2 महीने से मोडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हार्न और अवैध हूटर के खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी। इस दौरान इन उपकरणों को अलग-अलग कार्यवाही में जप्त किया गया। गुरुवार को जप्त सामान को रोड रोलर की मदद से नष्ट कर दिया गया।

यातायात प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने बताया कि इस कार्यवाही में कुल 120 मोडिफाइड साइलेंसर, 16 हूटर 26 प्रेशर हार्न और 86 चुंगा हार्न को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया।

वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने यह भी कहा कि दमोह पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। मोडिफाइड साइलेंसर अवैध हूटर और प्रेशर हार्न जैसे सामान जब्‍त कर उन्हें नष्ट किए जाएंंगे।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे,कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलवीर सिंह मार्को, आकांक्षा जोशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- नई वेबसाइट ने रोका उच्‍च न्‍यायालय का काम, न्यायिक समय बर्बाद होने पर कोर्ट सख्त