दमोह के तंदुखेड़ा में बांध किनारे शव होने की सूचना निकली अफवाह, मौके पर दिखे मगरमच्छ
लोगों से कहा गया कि वे बांध और नदी किनारे सावधानी बरतें क्योंकि उसी जलाशय में कई लोग नहाने जाते है और मवेशी भी पानी पीने पहुंचते है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 27 May 2026 11:54:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 11:54:09 AM (IST)
सुचना की जांच पड़ताल करती तेंदूखेड़ा पुलिस। नईदुनियाHighLights
- पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची
- पुलिस ने दी सतर्क रहने की समझाइश
- प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
नईदुनिया न्यूज, दमोह। तेंदूखेड़ा के ग्राम दरोली और बहेरिया के बीच स्थित जंगल क्षेत्र के एक बड़े जलाशय के पास तीन बच्चों के शव पड़े होने की अफवाह फैलने पर तेंदूखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में यह सूचना पूरी तरह असत्य निकली लेकिन वहां पुलिस को दो से तीन मगरमच्छ दिखाई दिए।
वन विभाग को भी सूचना
इसके बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी तथा वन विभाग को भी सूचना देकर अवगत कराया। मंगलवार को क्षेत्र में यह खबर तेजी से फैल गई थी कि बहेरिया गांव के बाहर स्थित छोटे बांध के पास बोरियों में बच्चों के शव पड़े है।
![naidunia_image]()
बाहरी पुलिस जांच करने पहुंची थी
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दो-तीन दिन पहले बाहरी पुलिस वहां जांच करने पहुंची थी। जब इस संबंध में कोटवार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वे स्वयं मौके पर नहीं गए थे लेकिन इस तरह की बातें सुनने में आई थीं।
आरक्षकों को कोटवार के साथ मौके पर भेजा
मामले की जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी आरआर बागरी ने तत्काल एएसआई संजय सिंह, आरक्षक नीरज नामदेव और आरक्षक विशाल बेन को कोटवार के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में जांच-पड़ताल की लेकिन वहां शव या किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
बांध और नदी किनारे सावधानी बरतें
जांच के दौरान बांध किनारे दो से तीन मगरमच्छ दिखाई दिए, इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों को मगरमच्छों की मौजूदगी की जानकारी देकर सतर्क किया।
थाना प्रभारी आरआर बागरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। शव मिलने की खबर पूरी तरह अफवाह निकली लेकिन क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा वन विभाग को भी सूचना दे दी गई।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या, दुकान में नहीं था, चबूतरे पर मिला शव