दमोह में ओवरब्रिज पर गिरा जला आयल, फिसलीं कई बाइकें, आरआई, पटवारी 15 लोग घायल
फिसलकर गिर रहे बाइक सवारों को बचाने के लिए ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने खुद पहल की। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 01:54:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 01:54:59 PM (IST)
वाहन चालक बेहद सावधानी के साथ निकलते दिखाई दिए। सौजन्य एआईHighLights
- लंबे समय तक बड़े हादसे की आशंका बनी
- 15 लीटर का डिब्बा ब्रिज पर गिरा और फैल गया
- लोगों ने पुलिस और नगर पालिका को दी जानकारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। पथरिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर जले आयल ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। ब्रिज पर आयल फैल जाने से गुजरने वाले बाइक सवार निरंतर फिसलते रहे।
जमीन का सीमांकन करने जा रहे थे आरआई व तीन पटवारी
12 से 15 लोगों को चोटें आईं, इसी दौरान जमीन का सीमांकन करने जा रहे आरआई और तीन पटवारी भी फिसलकर गिर गए। हालांकि सभी को मामूली चोटें आईं लेकिन लंबे समय तक बड़े हादसे की आशंका बनी रही।
कोई व्यक्ति जला हुआ आयल लेकर ओवर ब्रिज से गुजरा
बताया गया है कि कोई व्यक्ति जला हुआ आयल का 15 लीटर का डिब्बा लेकर ओवर ब्रिज से गुजरा। इस बीच डिब्बा ब्रिज पर गिर गया और पूरे में फैल गया। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस और नगर पालिका को दी।
ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने खुद पहल की
फिसलकर गिर रहे बाइक सवारों को बचाने के लिए ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने खुद पहल की। ब्रिज पर पड़ी धूल और मिट्टी उठाकर आयल के ऊपर डाली गई ताकि फिसलन कम हो सके। इसके बावजूद वाहन चालक बेहद सावधानी के साथ निकलते दिखाई दिए।