पुलिस की आंखों के आगे कपल ने निगला जहर, हालत बिगड़ने पर मचा हड़कंप, इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब दमोह से भागे प्रेमी युगल ने पुलिस के सामने ही जहर निगल लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 04:19:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 04:28:28 AM (IST)
प्रेमी युगल ने टीकमगढ़ पुलिस थाने के सामने जहर निगला (सांकेतित कस्वीर)HighLights
- प्रेमी युगल ने टीकमगढ़ पुलिस थाने के सामने जहर निगला
- कोतवाली थाने के सामने की घटना बताई जा रही है
- उपचार के बाद दमोह पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। शहर में कोतवाली थाने के सामने शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दमोह से भागे प्रेमी युगल ने पुलिस के सामने ही जहर निगल लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार दमोह निवासी दीपेश सेन और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। 6 फरवरी को युवती का अंतिम पेपर था, जिसके बाद वह प्रेमी दीपेश के साथ भागकर टीकमगढ़ के मवई गांव स्थित उसके जीजा के घर पहुंच गई। युवती के स्वजन ने दमोह में गुमशुदगी दर्ज कराई है।