• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में शराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर, भाई बोला-गांव में बिक रही अवैध शराब

दमोह के जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके फेफड़ों में पानी भरने की बात बताई। उसकी हालत गंभीर होने पर पानी निकालने का प्रयास किया गया।

By Sunil GautamEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:49:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 10:55:17 AM (IST)
दमोह में शराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर, भाई बोला-गांव में बिक रही अवैध शराब
दमोह में युवक की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी (फोटो- सांकेतिक)

HighLights

  1. तेजगढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने से तबीयत बिगड़ी
  2. जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
  3. भाई ने लगाया गांव में अवैध शराब बिकने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत गणेशपुरम हरदुआ गांव में सोमवार रात ज्यादा शराब पीने के बाद एक युवक भगवान सिंह पुत्र दामोदर गौंड 25 वर्ष की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि युवक के चचेरे भाई मूरत सिंह के अनुसार, भाई भगवान सिंह को सोमवार दोपहर दो लोगों के साथ सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के बलेह गया था। वहां उसने शराब पी। गांव लौटने के बाद भी उसने शराब पी। शाम को उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां होने लगीं।


गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

इसके उपरांत तत्काल ही उसे दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके फेफड़ों में पानी भरने की बात बताई। उसकी हालत गंभीर होने पर पानी निकालने का प्रयास किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें- Gwalior Weather: बारिश पर ब्रेक लगते ही पारा ने लगाई छलांग, उमस और गर्मी बढ़ी, सबसे गर्म शहर रहा ग्वालियर

सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर , तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह कोतवाली थाना प्रभारी टीआई मनीष कुमार इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा और अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।

अधिकारियों ने युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव में पिछले दो महीने से अवैध शराब बिकने का आरोप लगाया है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्षेत्र में अवैध शराब कहां से और किसके द्वारा बेची जा रही है। संबंधित स्थान की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 189 लोगों को काटा, लोगों में दहशत