• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में खूनी वारदात: पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर पूरे परिवार को मार डाला

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 11:32:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 12:35:44 PM (IST)
दमोह में खूनी वारदात: पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर पूरे परिवार को मार डाला
कबीरपुर गांव में पति ने पूरे परिवार को मार डाला, मौके पर पहुंची पुलिस

HighLights

  1. दमोह के कबीरपुर गांव में चार लोगों की हत्या
  2. आरोपी द्वारका पटेल ने पत्नी-बच्चों को कुल्हाड़ी से मारा
  3. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम कबीरपुर में शनिवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोते समय कुल्हाड़ी से किया हमला

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 4 बजे द्वारका पटेल पुत्र कल्लू पटेल उम्र 28 वर्ष ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी खेमा पटेल 25 वर्ष, पुत्री उर्मिला पटेल 7 वर्ष, पुत्र उमेश 4 वर्ष और राजा 1 वर्ष की सोते समय हत्या कर दी।


साल भर से चल रहा था पारिवारिक विवाद

हत्या के मामले में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच काफी लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। एक वर्ष पूर्व पत्नी खेमाबाई ने मगरोन थाने में पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। उसके बाद भी दोनों के बीच आपसी कलह बनी हुई थी।

शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी द्वारका पटेल के ससुर ने आकर दोनों को समझाकर मामला शांत कराया था। लेकिन उनके जाने के बाद रात में फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद सुबह पति ने चारों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पारिवारिक कलह किस बात को लेकर चल रही थी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के अलावा अन्य अधिकारी और FSL की टीम भी पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है।