बेटी की शादी की तैयारी में लगे थे स्वजन, पिता ने पिया कीटनाशक, मौत
बड़े भाई और उनके बेटे आए दिन कोमल से झगड़ा करते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। राजेंद्र का कहना है कि इसी विवाद के चलते तनाव और पारिवारिक कलह से ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 07:48:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jan 2026 08:09:46 PM (IST)
दमोह में शख्स ने पिया कीटनाशक।HighLights
- शादी की तैयारी के बीच पिता ने पी लिया ज़हर।
- खेत में बेटी को बेसुध मिले थे पिता, मचा हड़कंप।
- बड़े भाई पर जमीन विवाद में प्रताड़ना का आरोप।
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत कांकर गांव में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक किसान ने खेत पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के स्वजन ने जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई और उसके बेटों पर लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया है, घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कांकर गांव निवासी कोमल लोधी पुत्र धनसिंह लोधी 45 वर्ष सुबह करीब सात बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। करीब नौ बजे उनकी बेटी खेत पर नाश्ता देने पहुंची जहां उसने पिता को बेसुध हालत में पड़ा देखा।
बड़े भाई और उनके बेटे आए दिन कोमल से झगड़ा करते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। राजेंद्र का कहना है कि इसी विवाद के चलते तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान होकर ही कोमल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
दो माह बाद बड़ी बेटी की शादी करना चाहता था कोमल
- छोटे भाई राजेंद्र के मुताबिक कोमल के दो बेटे बसंत 18, अजय 15 और एक बेटी शिवानी 19 है, बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी थी और दो माह बाद विवाह होना था।
- कोमल बेटी की शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ था लेकिन अचानक इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।
- इधर जैसे ही पत्नी और बच्चों को कोमल की मौत की खबर मिली तो उनका रो-रोकर खराब हाल हो गया। ग्रामीणों और स्वजन ने उन्हें ढांढस बंधाया।
- इधर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी तेजगढ़ थाना भेज दी है।
- तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मृतक के स्वजन के बयान लिए जाएंगे इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।