दमोह: पत्नी झगड़े के बाद दो साल से मायके में रह रही थी, पति ने घर में लगाई फांसी
देवास में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी पारिवारिक कलह के कारण पिछले दो साल से अपने मायके में दो बच्चों के साथ रह रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 11:52:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 12:56:55 AM (IST)
युवक ने लगाई फांसी (सांकेतिक फोटो)HighLights
- घरेलू विवाद को लेकर युवक ने लगाई फांसी
- पत्नी 2 सालों से बच्चों के साथ मायके में रह रही
- पंचायत के माध्यम से मामला नहीं सुलझ सका
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना गांव में पारिवारिक तनाव से जूझ रहे 35 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपनी पत्नी के साथ कलेश को लेकर परेशान था। पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने पर युवक ने यह भयानक कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, भगवानदास अहिरवार (पुत्र पहाड़ी अहिरवार) शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में फंदे पर झूलता मिला। पड़ोसी धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर से आहट सुनाई दी। दरवाजा अंदर से बंद था, खिड़की से झांककर देखा तो भगवानदास फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच की है।
मायके में दो बच्चों के साथ रह रही पत्नी
मृतक के छोटे भाई राकेश अहिरवार जो दिल्ली में काम करते है उन्होंने बताया कि भगवानदास की पत्नी पिछले दो साल से अपने मायके में दो बच्चों के साथ रह रही है। उसे वापस लाने के लिए बड़ा भाई कई बार ससुराल गया पंचायत के माध्यम से भी प्रयास किए लेकिन पत्नी नहीं लौटी। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से तनाव में था।
यह भी पढ़ें- इंदौर के भागीरथपुरा में अब दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। हालांकि मर्ग डायरी ऑनलाइन फीड करने में तकनीकी समस्या आ गई। सर्वर ठप रहने से डाटा अपलोड नहीं हो सका जिससे स्वजन को दोपहर एक बजे तक इंतजार करना पड़ा।
प्रधान आरक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी इसके बाद प्रक्रिया पूरी हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि मर्ग विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।