• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

Datia Elections 2026 Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे

दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia Vidhan Sabha Upchunav) के लिए आज मतदान जारी है। आज 2.20 लाख से अधिक मतदाता 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 07:47:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 05:58:50 PM (IST)
Datia Elections 2026 Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक 69.36% मतदान; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे
291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

HighLights

  1. दतिया उपचुनाव में आज 2.20 लाख मतदाता करेंगे मतदान
  2. चार हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे
  3. तीन अगस्त को घोषित होगा दतिया उपचुनाव का चुनाव परिणाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया उपचुनाव (Datia By Polls) के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट देंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव (By- Polls) के कारण मिल रहा है।

दतिया विधानसभा में एक लाख 16 हजार 116 पुरुष व एक लाख चार हजार 284 महिला तथा 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार, 30 जुलाई को मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


naidunia_image

अलग-अलग बूथों की बात करें तो बरौदी (मतदान केंद्र क्रमांक 219) में वोटिंग की रफ्तार काफी तेज है। चिरूला मतदान केंद्र पर भी अब तक 19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। सिनावल केंद्र पर 50 परसेंट मतदान हो चुका है। क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

BJP से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह मैदान में

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी घनश्याम सिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आसपा से दामोदर यादव चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव का परिणाम तीन अगस्त को घोषित किया जाएगा।

naidunia_image

दतिया में उपचुनाव (Datia By Electios) की स्थिति यहां से कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती के बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य कर दिए जाने के कारण बनी। जिसके चलते दो अप्रैल को दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो जाने पर आयोग ने जुलाई में यहां उपचुनाव की घोषणा की थी।

जिले में सामान्य अवकाश घोषित

मतदान को देखते हुए जिले में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। ताकि हर मतदाता अपना वोट डाल सके। वहीं मतदान से एक दिन पहले बुधवार को अलसुबह पांच बजे से ही स्थानीय पोलीटेक्निक कालेज में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखडे व पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल की मौजूदगी में मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया।

सामग्री वितरण के लिए निर्धारित समय पर मतदान दल में शामिल कर्मचारी पहुंच गए। जिन्हें सामग्री का वितरण कर रवाना किया गया। दतिया विधानसभा में दो आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। जहां मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं मुहैया रहेंगी। चुनाव में पुलिस का सख्त इंतजाम रहेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्रों पर छाया पानी की व्यवस्था की गई है।

साथ ही बारिश से बचाव के लिए भी इंतजाम रहेंगे। मतदान के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए पुलिस कर्मियों को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मतदान के 48 घंटे पूर्व से ही क्षेत्र की सभी शराब दुकानों को बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस को निगरानीशुदा बदमाशों पर नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई है। ताकि केंद्रों पर कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इधर बुधवार शाम कलेक्टर स्वप्निल वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने कुछ पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों व सुरक्षा बल के जवानों से संवाद भी किया। निर्वाचन के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दतिया जिले की सीमाओं पर 12 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस और प्रशासनिक अमला 24 घंटे तैनात रहेगा तथा आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जा रही है। अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनी भी पूरे विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी।

यह भी पढ़ें- Datia Bypoll: दतिया में मतदान के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस हार देखकर ही आरोप लगाती है

इस बार चार हजार से अधिक नव मतदाता डालेंगे वोट

इस विधानसभा उपचुनाव में पहली बार चार हजार 158 नव मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इन मतदाताओं में इसे लेकर खासा उत्साह है। वहीं विधानसभा क्षेत्र के कुल 291 मतदान केंद्रों में ग्रामीण में 185 और शहर क्षेत्र में 106 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें नगरपालिका परिषद दतिया क्षेत्र में 96 व बड़ौनी 10 केंद्र शामिल हैं। इनमें शहरी व ग्रामीण के मिलाकर कुल 233 केंद्रों को संवेदनशील चिंहित किया गया है। 28 अतिसंवेदनशीन मतदान केंद्र चिंहित किए गए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर के लिए 36 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा सके। केंद्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। मतदान से ठीक 90 मिनिट पूर्व मोकपोल होगा।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में लखनपुर में सड़क की मांग पर वोटिंग का बहिष्कार... कांग्रेस ने पोलिंग एजेंट रोकने का लगाया आरोप

1280 कर्मचारी निभाएंगे दायित्व

उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने में लगभग 1280 मतदान कर्मियों तथा 215 माइक्रो आब्जर्वरों की तैनाती की गई है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित पुलिस बल भी शामिल है। मतदान केंद्रों पर हर दल पीठासीन अधिकारी सहित चार सदस्यीय होगा। इस तरह कुल 1280 कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अतिथि शिक्षक भी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। वहीं इसके अतिरिक्त पुलिस बल भी यहां सुरक्षा प्रबंध के लिए मौजूद होगा। मतदान के बाद सभी ईव्हीएम पुलिस की निगरानी में मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रुम तक पहुंचाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी सड़क हादसा: विधायक नेम प्लेट लगी कार ने ली वृद्धा की जान, नंबर प्लेट हटाकर चालक मौके से भागा

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी

उपचुनाव में प्रशासन ने मतदान की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना है। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इन केंद्रों का तीन स्तर पर भ्रमण कर वहां की वर्तमान स्थिति का भी आंकलन किया गया। जिसके बाद संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों को चिंहित करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग भी रहेगी। ताकि वहां लगातार निगरानी रखी जा सके।