• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में DJ बजाने से रोका तो चले लाठी-डंडे और गोलियां, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा-भतीजे समेत 8 घायल

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी तक हो गई, जिस...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:54:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:54:13 PM (IST)
दतिया में DJ बजाने से रोका तो चले लाठी-डंडे और गोलियां, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा-भतीजे समेत 8 घायल
दतिया में DJ बजाने से रोका तो चले लाठी-डंडे और गोलियां

HighLights

  1. गणेश विसर्जन जुलूस में तेज डीजे रोकने पर भड़का विवाद
  2. दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे और गोलियां, 8 लोग हुए घायल
  3. गोली लगने से चाचा-भतीजे गंभीर, ग्वालियर रेफर; जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी तक हो गई, जिसमें चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके पैर में गोली लगी है। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मैथाना पाली की है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम मैथाना पाली में बुधवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चौकपुरा ग्रामीण युवक डीजे की तेज आवाज के साथ नदी की तरफ जा रहे थे। इस बीच भैंस लेकर घर लौट रहे चाचा वकील यादव और उनके भतीजे अजय यादव ने युवकों को तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका, ताकि भैंसें न बिदक जाएं।


इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से मारपीट हुई और बाद में फायरिंग तक हो गई। फायरिंग में दोनों चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया। गोली लगने से घायल चाचा-भतीजे को ग्वालियर रेफर किया गया।

खेरापति मंदिर की प्रतिमा विसर्जन के दौरान आमने-सामने आए दोनों पक्ष

घायल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपित मानवेंद्र उर्फ छुट्टी, रोहित, गजराज यादव, श्रीकांत यादव, हाकिम यादव, ऋषभ यादव और रघुराज यादव सहित अन्य लोगों ने फायरिंग की थी। स्वजन का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपितों ने गोली चलाई, जिससे अजय और वकील घायल हुए।

ग्रामीणों के अनुसार, चौकपुरा के लोगों ने गांव के खेरापति मंदिर के पास गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। बुधवार को विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर लोग नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मैथाना पाली के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में स्थिति का लिया जायजा

वहीं घटना में दूसरे पक्ष के हाकिम सिंह, गजराज सिंह यादव और पंजाब सिंह पिता सोबरन सिंह यादव सहित तीन से चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि विवाद और फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ दोनों पक्षों के लोगों और घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बड़ा होर्डिंग गिरा, युवक को आई चोट, आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी की तबीयत बिगड़ी