• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया उपचुनाव: वोटिंग के उत्‍साह में बारिश ने डाली बाधा, ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद खाली पड़े रहे मतदान केंद्र

निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर तन बजे तक अभी कुल 61 प्रतिशत दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र प...और पढ़ें

By Balram SoniEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 04:42:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 04:47:26 PM (IST)
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के उत्‍साह में बारिश ने डाली बाधा, ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद खाली पड़े रहे मतदान केंद्र
दतिया उपचुनाव में दोपहर बाद हुई बारिश।

HighLights

  1. पहले 79 प्रतिशत हुआ था मतदान, इस बार इससे अधिक होने का अनुमान है।
  2. राजघाटमें वोट डालकर नरोत्तम मिश्रा बोले - भाजपा जीत रही है, कांग्रेस हारेगी।
  3. घनश्याम सिंह ने मतदान करने के बाद कहा- कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हो रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को दोपहर तीन बजे बजे तक कुल 61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर 67 से 70 प्रतिशत तक मतदान हो गया है। वहीं शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 55 प्रतिशत दर्ज किया गया।

उपरायं मतदान केंद्र पर 69 प्रतिशत तो एरई में 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि दोपहर चार बजे तक वोट वर्षा तक फिर आसमान से बादल बरसें। हालांकि ज्यादा देर मतदाताओं की राह रोक नहीं सकी।


निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर तन बजे तक अभी कुल 61 प्रतिशत दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

कांग्रेस हताश-निराश: नरोत्तम मिश्रा

मतदान करने के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीतेगी, अच्छा मतदान हो रहा है। कांग्रेस के बूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जब हारती है तो हताशा निराशा की बात करती है। कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने तलैया माेहल्ल केंद्र पर वोट डाला और अपनी जीत का दावा किया। वहीं डा मिश्रा ने राजघाट कालोनी के मतदान केंद्र पर वोट डाला।