• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

BJP ने दतिया से आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम ने नामांकन फॉर्म खरीदकर शुरू कर दी थी चुनावी सभाएं

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर चौंका दिया है, क्योंकि पार्टी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा...और पढ़ें

By Dhananajay Pratap SinghEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 06:36:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 08:00:10 PM (IST)
BJP ने दतिया से आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम ने नामांकन फॉर्म खरीदकर शुरू कर दी थी चुनावी सभाएं
भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर चौंका दिया है। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर चौंका दिया है, क्योंकि पार्टी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। जबकि चर्चा पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की हो रही थी। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था। चुनावी जनसभाएं भी करनी शुरू कर दी थी।

यह घोषणा दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद की गई। आशुतोष तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। संभागीय संगठन मंत्री के अलावा मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं।


दतिया में विरोध प्रदर्शन शुरू

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दतिया उपचुनाव में टिकट कटते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। बाजार बंद करा दिया गया है। भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी हुई। प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल मुर्दाबाद के नारे लगे। कई कार्यकर्ता हाईवे पर धरने पर बैठ गए।

naidunia_image

राजेंद्र भारती को तीन साल की मिली थी सजा

  • गौरतलब है कि वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के राजेंद्र भारती विजयी हुए थे। लेकिन बैंक फ्राड के एक मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। भारती ने इसे हाईकोर्ट दिल्ली में चुनौती भी दी थी।

  • उनकी अपील भी शुक्रवार को खारिज कर दी गई। इसके बाद अब उपचुनाव का रास्ता साफ़ हो गया है। कांग्रेस ने अभी दतिया सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।