• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया सीट से सर्वे का हवाला देकर कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, आशुतोष तिवारी बोले- वो हमारे अभिभावक

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कट गया, जबकि उन्होंने नामांकन की तैयारी भी शुरू क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 09:04:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 09:04:05 PM (IST)
दतिया सीट से सर्वे का हवाला देकर कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, आशुतोष तिवारी बोले- वो हमारे अभिभावक
दतिया सीट से कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा ने दतिया से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। न
  2. रोत्तम मिश्रा का टिकट अंतिम समय में कट गया।
  3. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बदला गया उम्मीदवार।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को तगड़ा झटका दे दिया। पार्टी ने उनकी दावेदारी की प्रबल संभावना को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

दतिया से तीन बार के विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा टिकट के प्रति इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। 13 जुलाई को वह नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी में थे। जनसंपर्क भी शुरू कर दिया था। दतिया में 30 जुलाई को मतदान होना है और चार अगस्त को परिणाम आएंगे।


सर्वे का हवाला देकर काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट

प्रदेश भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था, लेकिन सर्वे आदि का हवाला देकर पार्टी ने आशुतोष पर दांव लगाया। आशुतोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के हैं। भोपाल और सागर संभाग के संगठन मंत्री रहे हैं। भाजपा की पिछली सरकार में वह मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल में अध्यक्ष भी रहे।

ग्रामीण परिवेश से जुड़े हैं आशुतोष

दतिया जिले के भांडेर तहसील के पिपरौआकलां निवासी आशुतोष की परिवारिक पृष्ठभूमि कृषि और ग्रामीण परिवेश से जुड़ी है। आशुतोष को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का समर्थक माना जाता है।

दतिया से कॉग्रेस ने नहीं घोषित किया उम्मीदवार

बता दें, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया से कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हरा दिया था, लेकिन आर्थिक भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई थी और उपचुनाव की घोषणा हुई थी। कांग्रेस ने दतिया से फिलहाल प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

आशुतोष बोले- नरोत्तम हमारे अभिभावक

आशुतोष तिवारी ने टिकट दिए जाने पर भोपाल में पार्टी के प्रति आभार जताया। मीडिया के नरोत्तम मिश्रा से मदद संबंधी प्रश्न पर कहा कि उनसे सहयोग स्वाभाविक है। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। हमारे अभिभावक हैं।

दतिया से तीन बार विधायक रहे नरोत्तम

दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा लगातार तीन बार 2008, 2013 और 2018 विधायक चुने गए थे। साल 2008 के परिसीमन में जब उनकी पुरानी सीट डबरा एससी के लिए आरक्षित हो गई, तब उन्होंने दतिया का रुख किया था। वह छह बार विधायक चुने जा चुके हैं और मध्य प्रदेश सरकार में गृह, कानून व जेल मंत्री जैसे कई बड़े पदों पर रहे हैं।