
डिजिटल डेस्क, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia By-Elections 2026) के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान के शुरुआती घंटों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए "सड़क नहीं तो वोट नहीं" का नारा लगाया।
सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें मतदान के लिए तैयार किया। प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार जनता भाजपा के कथित अहंकार का जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बसई क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ के अंदर प्रवेश करने से रोका गया। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग जारी, सुबह साढ़े 11 बजे तक 34.12 फीसदी मतदान; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे
11.50% approximate voter turnout recorded in Bankipur Assembly Bye-Election.
14.24% approximate voter turnout recorded in Manjalpur Assembly Bye-Election.
32.53% approximate voter turnout recorded in Datia Assembly Bye-Election. pic.twitter.com/mgq04vZsE5
— ANI (@ANI) July 30, 2026
उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिए लगभग 1280 मतदान कर्मियों और 215 माइक्रो आब्जर्वरों की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी सहित चार सदस्यीय दल मौजूद है। स्थानीय कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अतिथि शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम पुलिस सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम तक पहुंचाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Datia Bypoll: दतिया में मतदान के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस हार देखकर ही आरोप लगाती है