• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में नए बिजली सब स्टेशन विवाद को लेकर उपद्रव, पड़ोसी गांव से आए उत्पाती, बाइकें जलाईं

ग्रामीणों के मुताबिक इन सबके हाथों में पत्थर, लाठियां और कट्टे थे। सालोन बी के रहवासियों ने बताया कि उक्त लोग सबसे पहले गांव के पूर्व सरपंच छोटू खेरोन...और पढ़ें

By Kuldeep SaxenaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 12:37:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 12:43:09 AM (IST)
दतिया में नए बिजली सब स्टेशन विवाद को लेकर उपद्रव, पड़ोसी गांव से आए उत्पाती, बाइकें जलाईं
दतिया के भांडेर में उपद्रव और आगजनी का एआई फोटो।

HighLights

  1. उत्पाती लोगों ने सात-आठ हवाई फायर भी किए थे।
  2. और अपने बचाव में ग्रामीणों पर पत्थर और डंडे फेंके।
  3. इसमें करीब चार लोग घायल होना बताए जा रहे हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। भांडेर के पंडोखर थानांतर्गत ग्राम सालोन बी में गुरुवार रात पड़ोसी गांव के लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान ग्राम हरदई, तैंतना, धनपीपरी, ईटारोरा से करीब आधा सैकड़ा बाइकों पर सवार होकर आए उत्पाती किस्म के करीब एक सैकड़ा लोग रात के समय सालोनबी पहुंचे।

ग्रामीणों के मुताबिक इन सबके हाथों में पत्थर, लाठियां और कट्टे थे। सालोन बी के रहवासियों ने बताया कि उक्त लोग सबसे पहले गांव के पूर्व सरपंच छोटू खेरोनिया के घर पहुंचे। जहां उन्होंने अभद्रता की।

इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष पति प्रदीप किरार और सरपंच केपी धाकड़ के यहां भी उपद्रवियों ने पहुंचकर हंगामा मचाया। इसके बाद वह कृषि मंडी बीएसएनएल टावर की तरफ गए। जहां उन्होंने खड़ी मिली करीब आधा दर्जन से अधिक बाइकों में आग लगा दी।


इनका यह उत्पात देख सालोन बी के ग्रामीण इकट्ठा हुए और फिर इन्हें इटारोरा जाने वाले चकोरा पुल तक उपद्रवियों को खदेड़ा। इस दौरान उत्पाती लोगों ने सात-आठ हवाई फायर भी किए और अपने बचाव में ग्रामीणों पर पत्थर और डंडे फेंके। जिसमें करीब चार लोग घायल होना बताए जा रहे हैं।

जिनमें सालोनबी निवासी शिक्षक जहार सिंह रावत का सिर फट गया, जबकि रतिराम धाकड़ गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरा विवाद बिजली सब स्टेशन के मामले से जुड़ा हुआ है। सालोनबी के लिए बन रहे नए सबस्टेशन से उक्त गांवों के लोग अपनी भी बिजली जोड़ना चाहते थे, जिसे लेकर गुरुवार को इन गांवों के लोगों के सामने सालोनबी निवासियों ने विरोध जताया था।

जिसके बाद उक्त गांव के लोग धमकी देकर चले गए। रात के समय इन्हीं गांव के लोगों ने सालोनबी पहुंचकर उपद्रव कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हमलावरों में विक्रम यादव हरदई, राजू यादव, बलदाऊ यादव, सुरेंद्र यादव सहित एक सैकड़ा लोग शामिल थे।