• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

भोपाल बाईपास चौराहे पर दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, इलाज के लिए आ रही थीं देवास

वाहनों के दबाव के लिहाज से बाईपास के व्यस्त चौराहों में शामिल भोपाल बाईपास चौराहे पर सड़क हादसा हो गया। भोपाल की ओर से आ रहे दुग्ध वाहन ने चौराहे पर एक बाइक को टक्कर मार दी।

By satyendra singh rathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 04:43:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 04:43:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल बाईपास चौराहे पर दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, इलाज के लिए आ रही थीं देवास
भोपाल बाईपास चौराहे पर रफ्तार का कहर।

HighLights

  1. भोपाल बाईपास चौराहे पर रफ्तार का कहर
  2. मारी बाइक को टक्कर, मां और बेटी की मौत
  3. इलाज कराने देवास आ रही थीं मां और बेटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। वाहनों के दबाव के लिहाज से बाईपास के व्यस्त चौराहों में शामिल भोपाल बाईपास चौराहे पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। भोपाल की ओर से आ रहे दुग्ध वाहन ने चौराहे पर एक बाइक को टक्कर मार दी।

डॉक्टरों ने जांच करके मां को मृत घोषित किया

टक्कर से बाइक चालक सहित पीछे बैठी मां व बेटी गिर गईं। गंभीर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मां और बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच करके मां को मृत घोषित कर दिया, बेटी का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया लेकिन उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।


बताया जा रहा है कि उपचार के लिए बाइक सवार ग्राम निपानिया से देवास आ रहे थे तभी हादसा हो गया। नाहर दरवाजा थाना टीआई आलोक सोनी ने बताया कि हादसे में 41 वर्षीय शांताबाई पति रामेश्वर और उनकी पुत्री 19 वर्षीय पायल की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण बेअसर, 5 साल में फूंके ₹8.56 करोड़, फिर भी 1.25 लाख से अधिक कुत्ते

कुछ माह पहले इसी स्थान के समीप हादसे में गई थी एक व्यक्ति की जान

भोपाल बाईपास चौराहे पर बाईपास के दोनों ओर से और शहर की ओर से वाहनों का बहुत अधिक दबाव रहता है। प्रति मिनट यहां से 50-55 वाहन निकलते हैं। सड़क हादसों के लिहाज से यह चौराहा डेंजर जोन में शामिल है। कुछ माह पूर्व इसी स्थान के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा सावधानी रखने संबंधी फ्लेक्स लगवाया गया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।