देवास में हिंदू युवती को बहलाकर ले जाने का मुस्लिम युवक पर आरोप, हिंदूवादियों ने जिम पहुंचकर किया हंगामा
फिलहाल युवक पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले में उससे जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 07:50:12 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 07:55:47 PM (IST)
देवास में सामने आया लव जिहाद का मामला।HighLights
- युवती को प्रभाव में लेकर विवाह हेतु तैयार किया।
- फिर दोनों के साथ भागने की योजना बना रहे थे।
- मंगलसूत्र और मांग भरने का सिंदूर भी मिला है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवती को बहलाकर अपने साथ ले जाने का मुस्लिम युवक पर आरोप लगा है। घटना रामचंद्र नगर क्षेत्र के एक जिम की बताई जा रही है, जहां हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अचानक हंगामा किया। बाद में सभी औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल युवक पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले में उससे जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर पार्षद अजय तोमर सहित अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत की और आरोप लगाया कि युवतियों को निशाना बनाकर बहलाने की कोशिश की जाती है।
उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।