देवास के उदयनगर में खेत में वृद्धा को पीटकर अधमरा किया, स्वजन ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
महिला को गंभीर हालत में पहले उदयनगर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करके इंदौर रेफर कर दिया गया। महिला के स्वजन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 07:58:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 08:06:37 PM (IST)
देवास में वृद्धा से मारपीट।HighLights
- महिला का इंदौर में उपचार जारी, बयान लेने पुलिस टीम पहुंची।
- महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए बयान नहीं हो पाए।
- उसकी हालत में सुधार के बाद टीम बयान लेने इंदौर भेजी गई है।
नईदुनिया न्यूज, उदयनगर (देवास)। जिले के दूरस्थ अंचल उदयनगर क्षेत्र के गांव देवनलिया में खेत पर काम कर रही 61 वर्षीय महिला पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
महिला को गंभीर हालत में पहले उदयनगर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करके इंदौर रेफर कर दिया गया। महिला के स्वजन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए तुरंत बयान नहीं हो पाए। हालत में सुधार के बाद टीम बयान लेने इंदौर भेजी गई है।
बेटे ने शोर मचाया तो वहां मौजूद आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए जबकि एक आरोपित को पकड़ लिया गया। स्वजन के मुताबिक महिला की हालत गंभीर थी और वह बोलने की स्थिति में नहीं थी।
तत्काल डायल-112 पर संपर्क किया गया लेकिन जवाब नहीं मिलने पर स्वजन निजी वाहन से महिला को उदयनगर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।
महिला की हालत नाजुक होने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी इसलिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। महिला के बयान दर्ज करने के लिए टीम शनिवार को इंदौर भेजी गई है। बयान और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-सीएल रायकवार, टीआइ उदयनगर।