• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मचने से 25 लोग घायल; 13 अस्पताल में भर्ती

अंचल के सोनकच्छ विकासखंड के गांव अगेरा में माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह में मधुमक्खियों ने सोमवार को अचानक हमला कर दिया। इसके बाद चल समारोह में भगदड़ मच गई।

By satyendra singh rathoreEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 07:55:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 07:55:14 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मचने से 25 लोग घायल; 13 अस्पताल में भर्ती
विसर्जन समारोह में अचानक हुआ हमला।

HighLights

  1. DJ की तेज आवाज से भड़कीं मधुमक्खियां
  2. विसर्जन समारोह में अचानक हुआ हमला
  3. बीएमओ बोले- घायलों की स्थिति सामान्य

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के सोनकच्छ विकासखंड के गांव अगेरा में माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह में मधुमक्खियों ने सोमवार को अचानक हमला कर दिया। इसके बाद चल समारोह में भगदड़ मच गई।

मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हुए, इनमें से कुछ की हालत सामान्य रही जबकि लगभग 13 लोगों को सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल सहित निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

11 लोग निजी अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों के अनुसार 11 लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं दो का उपचार शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक दर्जन अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा था लेकिन उनको अधिक परेशानी नहीं हुई, इसलिए अस्पताल नहीं लाया गया और वे अपने घर चले गए।

DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां

बीएमओ डा. शैलेंद्र ओरिया के अनुसार घायलों की स्थिति चिंताजनक नहीं है, उपचार से सुधार हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विसर्जन चल समारोह में बज रहे डीजे साउंड की तेज आवाज से पेड़ पर लगे छत्ते में बैठी मधुमक्खियां भड़कने की आशंका है।


यह भी पढ़ें- एमपी में सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 5 साल में ₹90 हजार करोड़ से 29,682 किलोमीटर लंबे 1,226 मार्गों पर होगा काम

जिले में पिछले कुछ माह में यह तीसरी बड़ी घटना

जिले में मधुमक्खियों के हमले की पिछले कुछ माह में यह तीसरी बड़ी घटना है। पिछले दिनों बागली विकासखंड के पुंजापुरा क्षेत्र में जंगल से बकरी चराकर लौट रहे बुजुर्ग शेरू पुत्र धन्नालाल मानकर निवासी ग्राम रातातलाई पर मधुमक्खियों ने हमला किया था जिसमें उसकी जान चली गई थी।

वहीं कुछ माह पहले विजयागंज मंडी क्षेत्र के गांव रालामंडल में निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर जा रही भाजपा की वाहन रैली पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था जिसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।