चंद्रकेश्वर में स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, दस घायल; पुलिस ने कंबल ओढ़ाकर बचाई जान
MP News: मध्य प्रदेश के देवास के च्यवन ऋषि की तपोस्थली चंद्रकेश्वर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खि ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 09:45:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 09:45:02 PM (IST)
चंद्रकेश्वर में स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला (फाइल फोटो)HighLights
- चंद्रकेश्वर में स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला
- कंबल ओढ़ाकर किया गया बचाव, तीन थानों की पुलिस पहुंची
- घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया
नईदुनिया न्यूज, कमलापुर (देवास)। च्यवन ऋषि की तपोस्थली चंद्रकेश्वर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कमलापुर थाना प्रभारी सर्जन सिंह मीणा पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
उनके साथ प्रधान आरक्षक भगवती प्रसाद खरे, सैनिक विष्णु सोनी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बिजवाड़ व चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र के डायल-112 वाहन भी मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पहुंच गई थी।
घायलों को ओढ़ाकर दूर ले जाया गया
पास ही स्थित बाबा सेवादास के आश्रम से कंबल मंगवाकर घायलों को ओढ़ाकर उनको दूर ले जाया गया। पुलिस की सूझबूझ से और त्वरित कार्यवाही से बड़ी अप्रिय घटना टल गई। सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- इंसानियत शर्मसार... महज 20 रुपये के लिए मजदूर को उतारा मौत के घाट, 18 बार किया चाकू से हमला
घायलों में केसा प्रजापति निवासी कमलापुर, भेरूलाल प्रजापति निवासी मानपुर, विनोद प्रजापति निवासी हरसोला महू, भूरीबाई प्रजापति निवासी कमलापुर सहित 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। गनीमत यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।