Dewas Accident News: देवास में कमानी पत्ता टूटने से बेकाबू हुई यात्री बस, सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से भिड़ी, 10 यात्री घायल
कुसमानिया-हरणगांव मार्ग पर भिलाई गांव के पास सोमवार दोपहर एक यात्री बस और चार पहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 11 May 2026 03:31:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 03:31:37 PM (IST)
बस और चार पहिया वाहन के अगले हिस्से क्षतिग्रस्तHighLights
- कुसमानिया-हरणगांव मार्ग पर हुआ सड़क हादसा
- बस और चार पहिया वाहन के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त
- करीब 10 घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
नईदुनिया न्यूज, कुसमानिया (देवास)। कुसमानिया-हरणगांव मार्ग पर भिलाई गांव के पास सोमवार दोपहर एक यात्री बस और चार पहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस व चार पहिया वाहन सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
यात्री बस का मुख्य कमानी पत्ता टूट गया था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री बस का मुख्य कमानी पत्ता टूट गया था। इसी दौरान सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
![naidunia_image]()
पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलने पर कन्नौद पुलिस थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए डायल-112 व अन्य वाहनों की मदद से कन्नौद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
![naidunia_image]()
घायलों का कन्नौद के अस्पताल में उपचार चल रहा
कन्नौद तहसीलदार संजय गर्ग एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। घायलों का कन्नौद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बस कन्नौद से रवाना होकर कुसमानिया होते हुए ग्राम लाड़कुई जा रही थी।
यह भी पढ़ें- भोपाल पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को पकड़ा