देवास में टायर फटने से पलटी कार, एक महिला की मौत- सात लोग घायल; शादी समारोह में जा रहा था परिवार
देवास-मक्सी रोड पर बरखेड़ा फाटा के पास सोमवार को टायर फटने से कार पलट गई। इंदौर के नंदानगर का परिवार पचोर में शादी समारोह में जा रहा था। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 12:35:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 12:38:20 PM (IST)
देवास में दुर्घटनाग्रस्त कार।HighLights
- हादसों के लिहाज से डेंजर जोन बरखेड़ा फाटा में टायर फटते ही असंतुलित होकर खेत में पलटी कार
- मृतका निर्मला पति घनश्याम, घायलों में 10 वर्षीय जानवी, 6 वर्षीय आर्यन और ढाई साल का आदर्श शामिल
- टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंदल पहुंचे मौके पर, कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। पचोर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे इंदौर के लोगों की कार देवास-मक्सी के बीच हादसों के लिहाज से डेंजर जोन में शामिल बरखेड़ा फाटा क्षेत्र में टायर फटने के कारण सोमवार को पलट गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। हादसा देखकर आसपास से निकल रहे राहगीर मदद के लिए दौड़े।
सूचना मिलने पर टोंककला पुलिस चौकी से टीम भी पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने जांच करके एक महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। टोंककला पुलिस चौकी प्रभारी रमनदीप हुंदल ने बताया हादसा कार का टायर फटने से हुआ है। टायर फटते ही कार असंतुलित हो गई थी और सड़क से नीचे उतरकर खेत की ओर पलट गई थी।