देवास जिले में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम को 100 से ज्यादा लोगों ने घेरकर किया पथराव, वाहनों में तोड़फोड़
देवास के कमलापुर क्षेत्र के भीलआमला गांव में वन भूमि अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग टीम पर शनिवार सुबह 11 बजे 100 से ज्यादा लोगों ने पथराव कर दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 12:48:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 12:52:54 PM (IST)
देवास जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती वन विभाग की टीम पर हुआ हमला।HighLights
- जिनवानी रेंज में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हमला
- आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी घायल, महिला कर्मचारी भी शामिल
- बुलडोजर समेत कई वाहन तोड़े, 2 घायलों की स्थिति गंभीर
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के कमलापुर क्षेत्र में जिनवानी रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव भीलआमला में लोगों द्वारा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग का अमला शनिवार को गांव पहुंचा। बुलडोजर की मदद से जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, उसके कुछ देर बाद लोगों ने चारों ओर से अमले को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया।
इसके बाद वन कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारी इधर-उधर भागे लेकिन पत्थर लगने से करीब आधा दर्जन अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी पास ही मौजूद थी, जैसे-तैसे घायलों को वहां से निकालकर अमरपुरा क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार किया जा रहा है।
![naidunia_image]()
100 लोगों ने चारों ओर से घेर लिया
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अतिक्रमण हटाने के दौरान करीब 100 से ज्यादा लोगों ने चारों ओर से घेराव करके पथराव किया। पथराव में वन विभाग की महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। इस दौरान बुलडोजर सहित कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।
कमलापुर थाना प्रभारी सर्जन सिंह मीणा ने बताया घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है, घायलों के बयान लिए जा रहे हैं, जल्द ही मामले में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
![naidunia_image]()
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोहन पंचोनिया, ज्योति जाट, कमल परमार, कमल राणा, देवकरण मालवीय, सूरज ढाढे घायल हुए हैं। इनमें से एक-दो को गंभीर चोट आई है।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में कल-कल बहती पौराणिक बेतवा नदी के सूखने का दर्द बना जन आंदोलन