देवास में कहासुनी में युवक के सिर पर मारा डंडा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
देवास के कांजीपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में राहुल सिंह ने हीरालाल जाट के सिर पर डंडा मार दिया। गंभीर चोट से मौत हो गई। पुलिस जांच क ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 11:43:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 12:06:08 PM (IST)
सिर पर डंडा मारकर की हत्या। (फाइल फोटो)HighLights
- पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
- कहासुनी के बाद आरोपी ने डंडे से हमला किया।
- सिर में गंभीर चोट लगने से व्यक्ति की मौत।
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। दूरस्थ ग्रामीण अंचल खातेगांव थाना क्षेत्र के कांजीपुरा में रंजिश के चलते दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद हुए विवाद में एक ने दूसरे के साथ मारपीट करते हुए सिर पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे से गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई और आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना गुरुवार रात की है जिसमें खातेगांव पुलिस ने कांजीपुरा निवासी आरोपी पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम उमरिया निवासी हीरालाल जाट व कांजीपुरा निवासी राहुल सिंह के बीच किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात को उनके बीच फिर से कहासुनी हुई। इसी दौरान राहुल ने हीरालाल के सिर पर डंडा मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से हीरालाल की मौत हो गई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
खातेगांव थाना टीआई विजय सिंह लोधी ने बताया फरियादी छोटू जाट निवासी ग्राम उमरिया हाल मुकाम कांजीपुरा की शिकायत पर आरोपी राहुल सिंह के विरुद्ध हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को खातेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीरालाल का पीएम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया। आरोपी राहुल सिंह की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसके गिरफ्तार होने के बाद विवाद के मुख्य कारण का पता चल सकेगा।