'वो तो गया 72 हूरों के पास...', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पर देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का विवादित पोस्ट
सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इजराइल-ईरान की जंग और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ल ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 08:31:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 08:31:10 PM (IST)
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का विवादित पोस्ट।HighLights
- सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बिगड़े बोल
- खामेनेई की मौत पर पोस्ट से मचा बवाल
- कांग्रेस ने याद दिलाई 'संसदीय मर्यादा'
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इजराइल-ईरान की जंग और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के मामले में फेसबुक पर एक पोस्ट की है। सोलंकी ने लिखा है कि "रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह का नाम लेना चाहिए, कुरान शरीफ का पाठ करना चाहिए, हुजूर पाक को याद करना चाहिए। ये खामेनेई-खामेनेई क्या लगा रखा है? वो तो गया 72 हूरों के पास...।"
![naidunia_image]()
खामेनेई की मौत और सोशल मीडिया पर बढ़ती सियासत
यह पोस्ट खामेनेई की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शनों के संदर्भ में साझा की गई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद क्षेत्र की सियासत भी गरमा गई है। बता दें कि सांसद सोलंकी अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।
कांग्रेस ने उठाए संसदीय मर्यादा पर सवाल
इस मामले में कांग्रेस ने सांसद के बयान को असंयमित बताया है। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व मंदसौर जिले के प्रभारी मनोज राजानी ने कहा कि किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष को लेकर सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद खामेनेई को श्रद्धांजलि दी है, तो ऐसे में उन्हीं की पार्टी के सांसद द्वारा ऐसी पोस्ट लिखना कई सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें- भगोरिया मेले में खूनी खेल... मामूली धक्का लगने पर नाबालिग की हत्या, पेट-पीठ और छाती पर मारे चाकू , 4 गिरफ्तार
संसदीय मर्यादा और जिम्मेदारी का दिया हवाला
राजानी ने आगे कहा कि संसदीय मर्यादा के अनुरूप ही जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य होने चाहिए और उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं करते हैं।