देवास में पोलाखाल के एक खेत में धंसी जमीन, कई फीट का गड्ढा होने से डरे लोग
देवास जिले के बागली विकासखंड में पोलाखाल के ग्रामीणों ने बताया कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना गांव एक जगह पर हुई थी। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 11:34:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 11:44:40 AM (IST)
देवास जिले खेत की जमीन में इस तरह गड्ढा हो गया।HighLights
- खनिज विभाग और भूगर्भ विशेषज्ञ को बुलाने की तैयारी
- हल्का नंबर 73 के अंतर्गत सर्वे क्रमांक 502 स्थित जमीन की घटना
- रात में ही पटवारी व अन्य ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। देवास जिले के बागली विकासखंड की उदयनगर तहसील के दूरस्थ अंचल में स्थित ग्राम पोलाखाल में एक खेत में जमीन पोली होकर अचानक धंस गई और कई फीट का चौड़ा और गहरा गड्ढा हो गया। इसका जब ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर भीड़ लग गई। किसान भूकंप जैसी घटना बताकर डर गए। मामले की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है। इसके बाद खनिज विभाग और भूगर्भ विशेषज्ञ को बुलाने की तैयारी की जा रही है।
खेतों में बने मकान रहने वाले लोग डरे
ग्रामीणों ने बताया कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना गांव एक जगह पर हुई थी। पीपरी के समीप गांव पोलाखाल में ग्राम पुतलीपुरा के कृषक दीपक आर्य के खेत में रविवार शाम को अचानक जमीन धंसने का पता चला। गड्ढा 5 फीट से अधिक का गोलाकार चौड़ा और काफी अंदर की गहराई तक है। घटना खेत की होने के कारण किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी परंतु आसपास के खेतों पर बने मकानों में रहने वाले लोग डरे हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार इसकी जानकारी पटवारी एवं पुलिस विभाग को दी गई। पटवारी द्वारा तहसीलदार को अवगत कराया गया और रात में पटवारी व अन्य ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार पटवारी हल्का नंबर 73 के अंतर्गत सर्वे क्रमांक 502 स्थित जमीन की घटना है।
यह भी पढ़ें : 'चाय पीने का शोक है तो जेब में रखो पैसे', 10 रुपये की उधारी ने छेड़ा संग्राम, तीन लोगों के सिर फूटे
पहले भी जमीन धंसने की घटना हुई थी
मामले की जानकारी मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम से संपर्क किया गया है उनके द्वारा आज निरीक्षण किया जाएगा और पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि किस प्रकार घटना हुई है। आवश्यकता पड़ने पर भूगर्भ शास्त्री की भी मदद ली जाएगी। कुछ माह पूर्व भी इसी गांव में एक जगह जमीन धंसने की घटना हुई थी। - योगेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार उदयनगर।