• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में खेत पर काम करने गए किसान की मधुमक्खियों के हमले से मौत, जिले में लगातार हो रहीं घटनाएं

डबलचौकी क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में मधुमक्खियों के हमले से 50 वर्षीय किसान बाबूलाल वर्मा की मौत हो गई। बाबूलाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के समीप अपने खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे।

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 09:01:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 09:01:02 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास में खेत पर काम करने गए किसान की मधुमक्खियों के हमले से मौत, जिले में लगातार हो रहीं घटनाएं
मृतक बाबूलाल वर्मा। -सौजन्य

HighLights

  1. बाबूलाल शुक्रवार सुबह गांव के समीप अपने खेत पर गए थे
  2. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया
  3. आसपास मौजूद किसानों को पता चला तो बचाने के लिए दौड़े

नईदुनिया न्यूज, हाटपीपल्या (देवास) : डबलचौकी क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में मधुमक्खियों के हमले से 50 वर्षीय किसान बाबूलाल वर्मा की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के समीप अपने खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

आसपास मौजूद किसानों को कुछ देर बाद पता चला तो बचाने के लिए दौड़े। मधुमक्खियों के हमले से गंभीर घायल बाबूलाल को डबलचौकी के निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में खुड़ैल क्षेत्र के निजी अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।


मधुमक्खियों के हमले की करीब पांच से छह घटनाएं हो चुकी हैं

गौरतलब है कि कुछ माह में जिले में मधुमक्खियों के हमले की करीब पांच से छह घटनाएं हो चुकी हैं। पुंजापुरा क्षेत्र में बकरियां चराकर घर लौट रहे बुजुर्ग शेर सिंह पर भी मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा देवास के समीप राजोदा, सोनकच्छ क्षेत्र के अगेरा, विजयागंज मंडी क्षेत्र के रालामंडल में भी मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें कई लोग घायल हो गए थे।

कस्तूरबा गांधी छात्रावास में मधुमक्खियों ने तीन छात्राओं व पालकों को मारा दंश

सोनकच्छ : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, अगेरा के भवन में लगभग सात साल से मधुमक्खियों का छत्ता लगा है। प्रशासन और शिक्षा विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद इसे हटाने के प्रयास नहीं हुए।

शुक्रवार सुबह छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने तीन छात्राओं और कुछ पालकों को काट लिया। घटना से छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई और छात्राएं डर के कारण काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। जानकारी के अनुसार छात्रावास में 135 छात्राएं दर्ज हैं, इनमें से फिलहाल 70 उपस्थित हैं।

यहां कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राएं रहती हैं। उनका स्कूल शासकीय माध्यमिक विद्यालय अगेरा गांव के हाईवे किनारे स्थित है। स्कूल जाते समय मधुमक्खियां छात्राओं की ओर उड़कर आईं। वे छात्रावास की तरफ भागीं लेकिन तीन छात्राएं और कुछ पालक उनकी चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने छत्ता हटाने में देरी पर चिंता जताते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल ध्यान देने की मांग की है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इसकी जानकारी लेकर छत्ता हटवाने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- उड़द के खेत में मधुमक्खियों का हमला, 4 साल की मासूम समेत 4 लोग गंभीर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।