• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास शराब कांड में थिनर नहीं, मेथनाल बेचने का शक, अमन सहित 4 आरोपियों काे 3 दिन की रिमांड पर भेजा

शराब कांड की जांच में पुलिस को इंदौर में दवा बाजार और लोहामंडी में पड़ताल के दौरान नए सुराग मिले हैं। अब पुलिस को आशंका है कि पेंट थिनर के नाम पर मेथनाल की बिक्री की गई थी।

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 08:47:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 08:52:59 AM (IST)
देवास शराब कांड में थिनर नहीं, मेथनाल बेचने का शक, अमन सहित 4 आरोपियों काे 3 दिन की रिमांड पर भेजा
आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। -एआई इमेज

HighLights

  1. इंदौर में दवा बाजार-लोहामंडी से मिले नए सुराग
  2. आशंका है कि पेंट थिनर के नाम पर मेथनाल की बिक्री की गई थी
  3. मामले में गिरफ्तार अन्य आठ आरोपितों को जेल भेज दिया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : शराब कांड की जांच में पुलिस को इंदौर में दवा बाजार और लोहामंडी में पड़ताल के दौरान नए सुराग मिले हैं। अब पुलिस को आशंका है कि पेंट थिनर के नाम पर मेथनाल की बिक्री की गई थी।

जांच में सामने आए नए तथ्यों के आधार पर पुलिस को मुख्य आरोपित अमन कासलीवाल सहित शराब बनाने के आरोपित अजय राठौर, सत्येंद्र ओझा और विशाल का तीन दिन का रिमांड न्यायालय से मिला है। मामले में गिरफ्तार अन्य आठ आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


अजय राठौर के घर से कटे हुए ड्रम का एक टुकड़ा मिला है

पुलिस की जांच में अजय राठौर के घर से कटे हुए ड्रम का एक टुकड़ा मिला है। पुलिस इस टुकड़े को शराब बनाने में इस्तेमाल किए गए ड्रम से जोड़कर देख रही है। वहीं अमन कासलीवाल के ऑफिस से कच्चा स्टॉक रजिस्टर गायब बताया गया है। पुलिस ने उसका पर्सनल लैपटॉप जब्त किया है। अब लैपटॉप में मौजूद जानकारी और डिजिटल रिकार्ड की जांच के जरिए केमिकल की खरीदी-बिक्री, स्टाक और संबंधित लेनदेन की जानकारी जुटाई जाएगी।

थिनर के नाम पर मेथनाल की बिक्री

जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपित अमन की फर्म आनलाइन वेबसाइट पर मेथनाल बेचने के लिए लिस्ट है। पुलिस को इसकी फर्म से मेथनाल खरीदने वाले 95 ग्राहकों के बारे में पता चला है। संदेह है कि पेंट थिनर बताकर मेथनाल बेचा गया हो सकता है। इंदौर पहुंचकर पुलिस ने आरोपित अमन के कर्मचारियों के भी बयान लिए हैं।

चंदाना में आरोपित के घर लगे ताले

पूरे मामले की शुरुआत ग्राम चंदाना से हुई थी, जहां आरोपित विनोद जायसवाल अवैध तरीके से शराब बेचता था। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद से आरोपित के निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान व पास स्थित मकान में भी ताले लटके हैं। इधर ग्रामीण बता रहे हैं कि जायसवाल कई वर्षों से शराब बेच रहा था। उसने शराब की कमाई से ही बहुमंजिला मकान खड़ा किया है। शराब कांड होने के बाद से कई ग्रामीण अभी भी दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें- फिरोज खान की काली कमाई बढ़कर 68 करोड़, महिला मित्र के नाम मिली 2.30 करोड़ की जमीन, अब तक 51 संपत्तियां उजागर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।