Love Jihad: शाहरुख ने महेंद्र बनकर हिंदू युवती से किया दुष्कर्म, आठ लाख रुपये भी ऐंठे
पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की निवासी है और पुणे की आईटी कंपनी में जाब करती है। यहीं पर आरोपित से उसकी मुलाकात हुई। शाहरुख ने पहले दोस्ती की और फिर शा...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 11:29:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 11:31:22 PM (IST)
देवास में सामने आया लव जिहाद का मामला।नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धार्मिक पहचान छुपाकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने जयश्री नगर निवासी आरोपित शाहरुख बेग को हिरासत में लिया है। उसने पीड़िता को अपना नाम महेंद्र चंद्रावत बताया था।
पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की निवासी है और पुणे की आईटी कंपनी में जाब करती है। यहीं पर आरोपित से उसकी मुलाकात हुई। शाहरुख ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर देवास बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच उसका असली नाम और पहचान पीड़िता को पता चला, तो कहने लगा वह हिंदू-मुस्लिम में भेद नहीं मानता। बाद में उसने युवती के नाम पर लोन, बैंक कार्ड के जरिये करीब सात से आठ लाख रुपये ऐंठ लिए।
17 मई को पीड़िता अपने भाई के साथ रुपये वापस मांगने देवास पहुंची तो आरोपित बंदूक और तलवार दिखाकर डराने धमकाने लगा। टीआई अमित सोलंकी ने कहा आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।