• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में मां-बेटे के शव मिलने से फैली सनसनी, बोतल में मिला जहर घुला पानी, पुलिस कर रही जांच

मां-बेटे के शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला और युवक मां-बेटे हैं। दोनों के शवों के पास एक बोतल में जहर घुला पानी मिला है, जिसस...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 12:42:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 12:42:38 PM (IST)
देवास में मां-बेटे के शव मिलने से फैली सनसनी, बोतल में मिला जहर घुला पानी, पुलिस कर रही जांच
सड़क किनारे मिले शव। (एआई इमेज)

HighLights

  1. विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में गांव बोरखेड़ी फत्तू के पास काकड़ पर रविवार सुबह एक महिला और एक युवक के शव मिले
  2. मां-बेटे के शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की
  3. शवों के पास एक बोतल में जहर घुला पानी मिला है, जिससे आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। जिले के विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में मां-बेटे की लाशें मिली हैं। सड़क किनारे दो शव मिलने की सूचना से रविवार सुबह क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी अनुसार विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में गांव बोरखेड़ी फत्तू के पास काकड़ पर रविवार सुबह एक महिला और एक युवक के शव मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि मां-बेटे के शव मिलने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी अनुसार महिला और युवक मां-बेटे हैं। दोनों के शवों के पास एक बोतल में जहर घुला पानी मिला है, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि मामले को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस जांच कर रही है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवास भेजा है।


पुलिस के अनुसार मृतक राधेश्याम धूलजी 45 वर्ष एवं उसकी मां उमराव बाई 65 के शव मिले हैं। दोनों ग्राम पुवालड़ा, जिला इंदौर के मूल निवासी हैं। वे कुछ समय से ग्राम नरसोला, जिला देवास में रह रहे थे, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। दोनों के शव रविवार सुबह मांगरोला गांव के पास सड़क किनारे मिले हैं। इनके पास से एक पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ घुला हुआ मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे हैं।

टीआई सुनीता कटारा ने बताया कि शवों का पंचनामा बनाया गया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। वहीं मामले में पुलिस हर बिंदु को लेकर जांच कर रही है। हत्या या किसी अन्य घटना होने की आशंका पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

हत्या या आत्महत्या? अशोकनगर में टोल नाके के पास कार में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी; गले पर मिले घाव के निशान